लाइव न्यूज़ :

TMC के 21 विधायक मेरे संपर्क में, लेकिन भाजपा नेताओं ने कहा हम सड़े हुए आलू नहीं लेंगेः मिथुन चक्रवर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 07:53 IST

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार कहा कि मैं पार्टी के भीतर आपत्तियों से वाकिफ हूं। लेकिन, मैं कहना चाहूंगा कि मैं मूर्ख नहीं हूं और वही गलती नहीं दोहराई जाएगी। उनके साथ संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के 21 विधायक उनके संपर्क में हैं। मिथुन ने कहा कि वह जुलाई में किये गये अपने उस दावे पर कायम हैं। सत्तारूढ़ टीएमसी के 38 विधायक विपक्षी दल के संपर्क में हैं, जिनमें से 21 मेरे सीधे संपर्क में हैंः मिथुन

कोलकाताः भाजपा के नेता व फिल्म अभिनता मिथुन चक्रवर्ती, टीएमसी के 21 विधायक उनके सीधे संपर्क में हैं के अपने दावे पर अडिग हैं। मिथुन ने कहा कि उन्होंने पहले जो भी कहा उसके साथ आज भी खड़े हैं। भाजपा नेता ने कहा, मैंने पहले भी कहा और फिर कह रहा हूं कि मैंने जो कहा मैं उसके साथ आज भी खड़ा हूं,आप देखते जाइए। हालांकि मिथुन ने यह भी कहा कि TMC नेताओं को पार्टी में लेने पर पार्टी के अंदर आपत्ति है। कई नेताओं ने कहा है कि हम सड़े हुए आलू नहीं लेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 21 विधायक उनके संपर्क में हैं। बॉलीवुड अभिनेता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जुलाई में किये गये अपने उस दावे पर कायम हैं कि सत्तारूढ़ टीएमसी के 38 विधायक विपक्षी दल के संपर्क में हैं, जिनमें से 21 उनके सीधे संपर्क में हैं। चक्रवर्ती पिछले साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जुलाई में मैंने जो कहा था, उस पर कायम हूं। अब भी टीएमसी के 21 विधायक मेरे सीधे संपर्क में हैं। कृपया कुछ समय इंतजार करिए और आप हर चीज जान जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी के भीतर आपत्तियों से वाकिफ हूं। लेकिन, मैं कहना चाहूंगा कि मैं मूर्ख नहीं हूं और वही गलती नहीं दोहराई जाएगी।’’ उनके साथ संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार भी थे।

इससे पहले, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल में टीएमसी सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और उसे 2024 तक सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। वहीं, टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि उसके विधायक बिकने वाले नहीं हैं। टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘इस तरह के बयान लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश है। इसका सच्चाई से कोई नाता नहीं है। मुझे लगता है कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ाएगी। टीएमसी विधायक भाजपा नेताओं की तरह बिकने वाले नहीं हैं।’’ 

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार