लाइव न्यूज़ :

"आप जिंदा हैं....मोदी की वजह से", जानें BJP नेता का बयान क्यों हो रहा है खूब वायरल, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 1, 2022 14:49 IST

भाजपा नेता ने विकास और अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए कहा, "विकास का काम हो रहा है, और विकास होना चाहिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं। सरकारें व्यवस्था के तहत चलती हैं, सरकार धीरे धीरे काम कर रही है। सरकार पहले आपके जान-माल की सुरक्षा कर रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता राम सूरत राय का फिर एक बयान सामने आया है। राय ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई जिन्दा है तो वह पीएम मोदी की वजह से बचा है। विकास और अर्थव्यवस्था पर भी बोले और कहा कि उन्नति का काम हर जगह हो रहा है।

पटना: बिहार सरकार के राजस्व मंत्री और भाजपा नेता राम सूरत राय ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि अगर आप जिन्दा है तो इसके पीछे पीएम नरेन्द्र मोदी का देन है। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि अगर पीएम मोदी वैक्सीन का आविष्कार नहीं करते और लोगों को फ्री वैक्सीन नहीं लगवाते तो ऐसे में हालात और खराब होते। 

मंत्री जी ने यह बयान बीते शुक्रवार को उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है। वे मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। 

भाजपा नेता राम सूरत राय ने क्या कहा

मुजफ्फरपुर जिले में बीजेपी नेता राम सूरत राय ने पीएम मोदी की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा, "अगर आज आप जिंदा हैं तो वो केवल नरेंद्र मोदी की देन है। वे कह रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अगर कोविड वैक्सीन का आविष्कार ना किया होता, फ्री वैक्सीन नहीं लगाई होती तो शायद ही कोई जिंदा होता।"

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, "कोरोना की पहली लहर हल्की थी, लेकिन दूसरी लहर में हर किसी के परिवार के किसी सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त किसी ना किसी की मौत जरूर हुई है।"

विकास और अर्थव्यवस्था पर क्या बोले मंत्री जी

बीजेपी नेता राम सूरत राय ने विकास और अर्थव्यवस्था पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, "विकास का काम हो रहा है, और विकास होना चाहिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं। सरकारें व्यवस्था के तहत चलती हैं, सरकार धीरे धीरे काम कर रही है। सरकार पहले आपके जान-माल की सुरक्षा कर रही है। इससे जो पैसा बचता है उससे विकास हो रहा है। कोरोना की वजह से 2-3 वर्षों में अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई है।" 

मंत्री जी ने अपने बयान में पाकिस्तान का भी जिक्र किया है। उन्होंने कोरोना पर बोलते हुए कहा, "बहुत सारे देशों में तो स्थिति बहुत खराब है। आपने पाकिस्तान का हाल टीवी पर देखा ही होगा। फिर भी आप भारत में सुकून और चैन से रह रहे हैं।"

आपको बता दें कि भाजपा नेता रामसूरत राय हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सीओ के तबादले पर लगाई गई रोक से नाराज हो गए थे और इसके बाद वे अपने मंत्री पद से इस्तीफा तक देने की पेशकश कर दी थी।  

टॅग्स :बिहारनरेंद्र मोदीवायरल वीडियोBJPनीतीश कुमारकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो