लाइव न्यूज़ :

'रेप इन इंडिया' वाली टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेता ने कोर्ट में राजद्रोह की दर्ज कराई शिकायत

By भाषा | Updated: December 14, 2019 05:27 IST

‘रेप इन इंडिया’ वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर जोरदार प्रहार किया और उनसे माफी मांगने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड की एक चुनावी सभा में "रेप इन इंडिया" वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक स्थानीय भाजपा नेता ने शुक्रवार को जिला अदालत में राजद्रोह की शिकायत दर्ज करायी।यह शिकायत स्थानीय भाजपा नेता मुकेश राजावत ने दर्ज करवायी ।

झारखंड की एक चुनावी सभा में "रेप इन इंडिया" वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक स्थानीय भाजपा नेता ने शुक्रवार को इंदौर जिला अदालत में राजद्रोह की शिकायत दर्ज करायी। यह शिकायत स्थानीय भाजपा नेता मुकेश राजावत ने दर्ज करवायी । राजावत के वकील अमित सिंह सिसोदिया ने संवाददाताओं को बताया कि जिला अदालत के एक न्यायाधीश ने इस शिकायत को भोपाल की एक विशेष अदालत को भेज दिया जिसे सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार प्राप्त है।

सिसोदिया ने बताया कि इस शिकायत में गांधी के "रेप इन इंडिया" वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 124-ए (राजद्रोह) और अन्य सम्बद्ध धाराओं में मुकदमा चलाये जाने की अपील की गयी है। ‘रेप इन इंडिया’ वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर जोरदार प्रहार किया और उनसे माफी मांगने की मांग की। हालांकि, राहुल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के तहत दिल्ली को ‘रेप कैपिटल’ कहने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगने को कहा। 

निचले सदन में पार्टी की महिला सांसदों के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। वे राहुल पर प्रहार करने के लिए अध्यक्ष के आसन के नजदीक खड़ी हो गईं, जिसके चलते सदन का कामकाज प्रभावित हुआ और अध्यक्ष ओम बिरला को शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कार्यवाही दो बार स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

भाजपा के हमलों के बीच राहुल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक माफी की बात है तो मैं कभी इनसे माफी मांगने वाला नहीं हूं।’’ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उनके फोन में नरेंद्र मोदी की एक वीडियो क्लिप है जिसमें वह (मोदी) दिल्ली को ‘रेप कैपिटल’ कहते नजर आ रहे हैं, जिसे वह पूरे देश को देखने के लिए ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं और मोदी से माफी मांगने की मांग करते हैं। 

बाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग को एक याचिका देकर राहुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से अपना बदला लेने के लिए बलात्कार की घटनाओं का इस्तेमाल ‘राजनीतिक औजार’ के रूप में किया। उन्होंने इससे पहले लोकसभा में भाजपा की अन्य महिला सांसदों का नेतृत्व करते हुए राहुल पर प्रहार किया। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण