लाइव न्यूज़ :

'फिल्म पर 2-3 सौ रुपए बिगाड़ने से अच्छा है किसी भूखे को भोजन कराया जाए', अभिनेत्री रत्ना पाठक पर भाजपा नेता का पलटवार

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2022 15:27 IST

भाजपा नेता ने कहा कि श्रीमती रत्ना नसीरुद्दीनजी मैं तो शुरू से यहीं कह रहा हूं। जिस एक्टर को देश में असहिष्णुता लगती हो और जो एक्ट्रेस देश के टुकड़े चाहने वालों के साथ खड़ी हो उनकी फिल्म पर 2-3 सौ रू बिगाड़ने से अच्छा है किसी भूखे को भोजन कराया जाए। भाजपा नेता ने कहा कि इससे पॉजिटिविटी भी बढ़ेगी। सही है ना शाहरुख जी ?

Open in App
ठळक मुद्देरत्ना पाठक शाह के बयान पर भाजपा नेता रमेश मेंदोला ने प्रतिक्रिया दी है।भाजपा नेता ने कहा कि फिल्मों पर 2-3 सौ बर्बाद करने से अच्छा है किसी भूखे खो खाना खिला दिया जाए।पठान विवाद को लेकर अभिनेत्री ने कहा था कि हम बहुत मूर्खतापूर्ण समय में जी रहे हैं।

मुंबईः शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने पिछले दिनों कहा था कि लोगों के पास अपनी थाली में खाना नहीं है, लेकिन लोग इस बात पर गुस्सा कर रहे हैं कि किसी ने क्या पहना है।  अभिनेत्री के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की थी।

इस बीच भाजपा नेता रमेश मेंदोला ने कहा कि टिकट पर सौ-दो सौ रुपए बर्बाद करने से अच्छा है कि किसी भूखे को खाना खिला दिया जाए। रत्ना पाठक शाह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की पत्नी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि श्रीमती रत्ना नसीरुद्दीनजी मैं तो शुरू से यहीं कह रहा हूं। जिस एक्टर को देश में असहिष्णुता लगती हो और जो एक्ट्रेस देश के टुकड़े चाहने वालों के साथ खड़ी हो उनकी फिल्म पर 2-3 सौ रू बिगाड़ने से अच्छा है किसी भूखे को भोजन कराया जाए। भाजपा नेता ने कहा कि इससे पॉजिटिविटी भी बढ़ेगी। सही है ना शाहरुख जी ?

हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान के गीत "बेशरम रंग" को लेकर विवाद हो गया और भाजपा के मंत्रियों और दक्षिणपंथी संगठनों ने दावा किया कि भगवा हिंदुओं के लिए एक पवित्र रंग है जिसका गाने में अपमान किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रत्ना शाह पाठक ने कहा कि लोगों के पास अपनी थाली में खाना नहीं है, लेकिन लोग इस बात पर गुस्सा कर रहे हैं कि किसी ने क्या पहना है।

रत्ना ने कहा था, 'अगर ये चीजें आपके दिमाग में सबसे ऊपर हैं तो मैं कहूंगी कि हम बहुत मूर्खतापूर्ण समय में जी रहे हैं। यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बारे में मैं बहुत ज्यादा बात करना चाहूंगी या इसे ज्यादा महत्व दूंगी।' अभिनेत्री ने इसमें आगे कहा कि लेकिन मैं उम्मीद कर रही हूं कि भारत में इस समय जितने समझदार लोग दिखाई दे रहे हैं, उससे कहीं अधिक समझदार लोग हैं। वे निकल आएंगे, क्योंकि जो हो रहा है, यह भय की भावना, बहिष्कार की भावना टिकाऊ नहीं है।

टॅग्स :रत्ना पाठकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर