लाइव न्यूज़ :

MP: आंगनबाड़ियों में अंडे बांटने की योजना पर बीजेपी नेता ने कहा, 'अगर बचपन से इसे खाएंगे, तो बड़े होकर नरभक्षी ना हो जाएं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 31, 2019 10:48 IST

BJP leader Gopal Bhargava: मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ियों में बच्चों को मिड-डे मील में अंडे बांटने की योजना की बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश सरकार की आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे बांटने की योजनाबीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने कहा, बचपन से इसे खिलाकर कहीं नरभक्षी ना बन जाएं

बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने मध्य प्रदेश सरकार की आंगनबाड़ियों में बच्चों को मिड-डे मील में अंडे देने की प्रस्तावित योजना की कड़ी आलोचना की है। मध्य प्रदेश सरकार अगले महीने से आंगनबाड़ियों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील में अंडे परोसने की योजना है।   बीजेपी लगातार मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का विरोध कर रही है। बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने इस प्रस्तावित योजना का विरोध करते हुए गुरुवार को एएनआई से कहा, 'भारत का जो संस्कार है, सनातक संस्कृति में मांसाहार निषेध है, अगर बचपन से ही हम इसे खाएंगे तो बड़े होकर नरभक्षी न हो जाएं।'

बीजेपी कर रही मध्य प्रदेश सरकार की अंडे परोसने की योजना का विरोध 

इससे पहले बुधवार को बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी मध्य प्रदेश सरकार की अंडे परोसने की योजना की आलोचना करते हुए कहा था कि हम इस योजना का विरोध करेंगे क्योंकि लोगों की धार्मिक आस्था में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। 

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार की इस प्रस्तावित योजना के तहत, अगले महीने से आंगनबाड़ियों केंद्रों में बच्चों को मिड-डे मील में अंडे परोसने की योजना है, सरकार का कहना है कि इस योजना से उसका उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को दूर करना है। 

बीजेपी के विरोध के बीच राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि ऐसी ही योजना पूर्ववर्ती सरकार ने भी बनाई थी, लेकिन इसे लागू नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हम इस योजना के लिए किए जा रहे विरोध की परवाह नहीं करते हैं, हमें बस बच्चों के लिए जरूरी पोषण की परवाह है।

मध्य प्रदेश सरकार की ये प्रस्तावित योजना पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में बच्चों को अंडे बांटने की योजना लागू किए जाने के कुछ महीने बाद आई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीयकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील