लाइव न्यूज़ :

"दिल के अरमान आँसुओं में बह गए.... 2024 का पद खाली नहीं है", फिल्मी गाने के जरिए गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश पर किया कटाक्ष

By आजाद खान | Updated: April 13, 2023 12:10 IST

दिल्‍ली में विपक्षी बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि “सभी के मन में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है। नीतीश कुमार उसमें प्रबल हैं इसलिए ये जा रहे हैं सबसे मिलने के लिए। मलिकार्जुन खड़गे को खुश कर रहे हैं और राहुल गांधी से मिलने का अपॉइंटमेंट बड़ी मुश्किल से मिला है।”

Open in App
ठळक मुद्देदिल्‍ली में विपक्षी बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है।उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि सभी पीएम बनने की चाहत रख रहे है।अपनी बात को रखने के लिए केंद्रीय मंत्री ने फिल्मी गाने और कहानी का भी सहारा लिया है।

पटना: दिल्‍ली में विपक्ष के नेताओं के मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि देश में हर कोई पीएम बनना चाहता है, लेकिन जरा उन्हें भी तो यह पता चले की 2024 में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने अपनी बात को रखने के लिए फिल्मी गाने और कहानी का भी सहारा लिया है। 

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष  मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे। ऐसे में  इस विपक्षी बैठक को लोकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यह बयान सामने आया है। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा

दिल्‍ली में हुई विपक्ष की बैठक पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि  “सभी के मन में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है। नीतीश कुमार उसमें प्रबल हैं इसलिए ये जा रहे हैं सबसे मिलने के लिए। मलिकार्जुन खड़गे को खुश कर रहे हैं और राहुल गांधी से मिलने का अपॉइंटमेंट बड़ी मुश्किल से मिला है। लेकिन एक चीज जान लीजिए नीतीश कुमार जी एक गाना है न कि दिल के अरमान आँसुओं में बह गए....  2024 का पद खाली नहीं है और इनकी राजनीतिक दुर्गति होना अभी बाकी है।”

विपक्षी नेताओं की मंगलवार को हुई थी बैठक

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इससे कुछ घंटे पहले कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। 

ऐसे में कुमार ने खड़गे, गांधी और यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम देश में अधिक से अधिक पार्टियों को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास करेंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे।” उन्होंने आगे कहा ''आज के निर्णयों के अनुसार हम आगे कदम बढ़ाएंगे। जो सहमत हैं उनके साथ बैठकर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। '' बता दें कि कुमार विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे थे। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?