लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में चिंताजनक स्थिति, पूर्व सीएम जयराम ने राज्य सरकार पर बचाव अभियान के धीमा होने का लगाया आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2023 10:08 IST

जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं जो देख सकता हूं वह यह है कि नुकसान बहुत बड़ा है जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है। बड़े-बड़े घर नष्ट हो गए हैं और लोग बेघर हो गए हैं...। भाजपा नेता ने कहा कि ब्यास और पार्वती दो नदियाँ यहाँ मिलती हैं और परिणामस्वरूप, प्राकृतिक नदी मार्ग प्रभावित हुआ है, जिससे एक बड़ा मोड़ आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थिति को हल्के में नहीं लिया जा सकता, यह सामान्य स्थिति नहीं है।पूर्व सीएम ने कहा कि नुकसान का अनुमान अभी भी अपडेट नहीं किया गया है। यह चिंता का विषय है।

शिमला/कुल्लूः भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने गुरुवार कुल्लू के भुंतर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बचाव अभियान के धीमा होने का आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थिति को हल्के में नहीं लिया जा सकता, यह सामान्य स्थिति नहीं है। बचाव अभियान तुरंत और बड़े पैमाने पर चलाया जाना चाहिए।

विपक्ष के नेता ने कहा कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं और न ही कोई तंत्र है।" राज्य में बाढ़ की स्थिति पर बीजेपी नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का कहना है, ''नुकसान का अनुमान अभी भी अपडेट नहीं किया गया है। यह चिंता का विषय है।''

एएनआई से बात करते हुए हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से पंचायत व नगर पंचायत प्रभावित हुआ है। मैं यहां स्थिति पर नजर रखने आया हूं। मैं जो देख सकता हूं वह यह है कि नुकसान बहुत बड़ा है जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है। बड़े-बड़े घर नष्ट हो गए हैं और लोग बेघर हो गए हैं...। भाजपा नेता ने कहा कि ब्यास और पार्वती दो नदियाँ यहाँ मिलती हैं और परिणामस्वरूप, प्राकृतिक नदी मार्ग प्रभावित हुआ है, जिससे एक बड़ा मोड़ आ गया है। अधिकांश नुकसान का कारण यही है...केंद्र सरकार राज्य को पूरा समर्थन दे रही है...।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में कुल्लू और मनाली से लगभग 25,000 पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, लेकिन सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं क्योंकि भूस्खलन और बाढ़ के कारण 1,100 से अधिक सड़कें अभी भी बंद हैं।

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश सड़क एवं परिवहन निगम, शिमला के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 250 सड़को की बहाली हुई है। आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यहां अंतरराज्यीय मार्ग चालू हैं। लगभग 1100 रूट ऐसे हैं जो स्थगित हैं और कल इनमें से करीब 300 रूट को खोल दिया जाएगा।

खबरों के मुताबिक चंबा, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और अन्य जिलों में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। मोबाइल ‘कनेक्टिविटी’ बंद होने के बाद जो लोग अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे, वे अब पुलिस और जिला प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। लापता व्यक्तियों के ठिकाने की तलाश में सोशल मीडिया पर भी कई संदेश साझा किए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के आठ शहरों - मनाली, सोलन, रोहड़ू, ऊना, घमरूर, पच्छाद, हमीरपुर और केलोंग में जुलाई में एक दिन की बारिश के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। चार दिनों में किन्नौर तथा लाहौल और स्पीति जिलों में पूरे मानसून सीज़न की 43 प्रतिशत और 33 प्रतिशत बारिश हुई। राज्य में बुधवार को आठ लोगों की मौत की सूचना मिली, जिससे पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार कुल्लू में अचानक आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सिरमौर और सोलन में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। शिमला जिले में दुर्घटनावश डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को शव बरामद किए गए। शिमला जिले के रामपुर में एक मरीज को अस्पताल ले जाते समय एक परिवार के चार सदस्य सतलुज नदी में गिर जाने से लापता हो गए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को लाहौल और स्पीति के चंद्रताल में फंसे पर्यटकों को निकालने को एक चुनौतीपूर्ण कार्य करार दिया। सिस्सू, मनाली, लोसार और चंद्रताल इलाके का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद उन्होंने कहा, ''हमने हालात का जायजा लेने के लिए मंत्री और मुख्य विधायी सचिव संजय अवस्थी को चंद्रताल भेजा है।'

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत