लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2023: लगातार दूसरी बार सीएम बने भूपेन्द्र पटेल, पीएम मोदी-अमित शाह समेत कई बड़े नेता शपथग्रहण समारोह में हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2022 15:27 IST

इससे पहले शनिवार को भूपेंद्र पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। ऐसे में पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता भूपेन्द्र पटेल एक बार फिर से गुजरात के सीएम बने है। भूपेन्द्र पटेल के सीएम शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी-अमित शाह समेत कई और बड़े नेता भी मौजूद थे। आपको बता दें कि हाल ही में हुए गुजरात चुनाव में कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट सीट मिली है।

गुजरात चुनाव 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार यानी आज गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। 

भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के सीएम

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती हैं। ऐसे में यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है। 

राज्य में भाजपा के बाद कांग्रेस को ज्यादा सीट मिली है

आपको बता दें कि कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट पर जीत मिली है। 60 साल के पटेल ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। 

भाजपा के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने का दावा हुआ था पेश

भूपेंद्र पटेल को शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। ऐसे में पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। गौरतलब है कि पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी।  

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?