लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े का भड़काऊ बयान, कहा- कोई हिंदू लड़की को छूए, तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए

By धीरज पाल | Updated: January 28, 2019 09:40 IST

हिंदू महिला सुरक्षा के बाद अनंत कुमार हेगड़े ने ताजमहल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चे में आ गए हैं। हेगड़े ने इस बार हिंदू लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बयान दिया है। कर्नाटक के कोडागु जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर कहा कि अगर कोई हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें समाज की प्रथामिकता के बारे में सोचना चाहिए और जाति के बारे में। बता दें कि हेगड़े ने न केवल हिंदू लड़की की सुरक्षा को लेकर बयान दिया बल्कि ताजमहल पर भी बयान दिया है।  मालूम हो कि बीजेपी के मंत्री अक्सर अपने विवादित बयान के लिए सुर्खियों में रहते हैं। 

ताजमहल पर दिया ये बयान

हिंदू महिला सुरक्षा के बाद अनंत कुमार हेगड़े ने ताजमहल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी। एक शिव मंदिर है, जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था, जिसका नाम तेजो महालया था। तेजो महालया का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें तो हमारे ज्यादात्तर घरों के नाम मंजिल हो जाएंगे। भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह और सीता को बीबी के नाम से बुलाएंगे। 

कौन है अनंत कुमार हेगड़े

अनंत कुमार हेगड़े वर्तमान में केन्द्र में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वह कर्नाटक के उत्तर कन्नड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। अनंत कुमार हेगड़े लगातार पांच बार एक ही जगह से सांसद बने हैं वे कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं। हेगड़े का जन्म उत्तर कन्नड जिले में 20 मई 1968 को हुआ था। इनके पिता का नाम श्री दत्तात्रेय हेगड़े और माता का नाम ललिता हेगड़े हैं। अनंत कुमार अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सबरीमाला मंदिर के मुद्दे को लेकर केरल सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्होंने सरकार के इस मामले को संभालने की तुलना हिंदुओं के साथ 'दिन दहाड़े रेप' से की थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अनंत कुमार हेगड़े
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप