लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों से पीएम मोदी के भाषणों की तुलना करते हुए शुरू किया 'देश की बदली सोच' कैंपेन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2022 14:11 IST

भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे 'देश की बदली सोच' कैंपेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिये गये भाषणों की तुलना कांग्रेस काल में प्रधानमंत्री रहे राजनेताओं के भाषणों से की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर शुरू किया 'देश की बदली सोच' कैंपेन कैंपेन में भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी के भाषणों की तुलना कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के भाषणों से ही हैभाजपा ने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के भाषणों की तुलना की है

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से कांग्रेसी शासनकाल में रहे प्रधानमंत्रियों के भाषण की तुलना करते हुए 'देश की बदली सोच' कैंपेन शुरू किया है। भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे इस कैंपेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिये गये भाषणों को लिया गया है, जिसकी तुलना कांग्रेस काल में प्रधानमंत्री रहे राजनेताओं के भाषणों से की गई है।

इस संबंध में मंगलवार की रात भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये कई ट्वीट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए भाषणों के कुछ हिस्सों को ग्राफिक्स के जरिये दिखाया गया है।

भाजपा ने इस तुलना के दौरान ट्वीट करके देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने साल 1963 के स्वतंत्रता दिवस पर दिये भाषण में उन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि नहीं दी, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अपने प्राणों का बलिदान दिया। नेहरू की आलोचना के साथ भाजपा यह भी बता रही है कि साल 2020 के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उन सैनिकों को याद करने का काम किया, जिन्होंने लद्दाख में चीनी सेना के साथ संघर्ष में अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

एक ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 2008 और 2009 में दिये भाषणों में नेहरू-गांधी परिवार के प्रधानमंत्रियों की सराहना करते हुए दिखाया गया है और भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह पर तंज करते हुए आरोप लगाया कि वो "चुनिंदा शख्सियतों को याद करते हुए एक परिवार को खुश करने" में लगे हुए थे। भाजपा ने सिंह के भाषण की तुलना पीएम मोदी के साल 2014 के भाषण से की है, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि देश सभी सरकारी प्रमुखों के योगदान के कारण उस मुकाम पर पहुंचा है, जहां वो गर्व कर सके।

भाजपा ने इस कैंपेन में प्रमुख तौर से साल 1975 के आपातकाल को याद करते हुए कहा है कि आपातकाल लगाने के बाद इंदिरा गांधी ने राष्ट्र के लिए और नागरिकों के लिए इसे "कड़वी गोली" के रूप में उचित ठहराया था। दूसरी ओर पीएम मोदी ने साल 2017 के भाषण में लोकतंत्र को भारत की "सबसे बड़ी ताकत" बताया है।

भाजपा ने नेहरू के 'पंचशील' सिद्धांत पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि नेहरू के पंचशील समझौते के बावजूद चीन ने 1962 में भारत पर हमला किया। उसके बाद भी कांग्रेस नेतृत्व ने कश्मीर और लद्दाख पर नरम नीति रखा लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर और लद्दाख पर जिस सख्त नीति का परिचय दिया, वह अभूतपूर्व है।

मालूम हो कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार "आत्मकेंद्रित" होकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को "तुच्छ" साबित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी मौजूदा सत्ता द्वारा ऐसे विषयों पर राजनीतिक लाभ के प्रयासों का कड़ा विरोध करेगी।

सोनिया गांधी ने जैसे ही स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को घेरने का प्रयास किया, भाजपा ने उसके उसके अगले दिन सोशल मीडिया पर 'देश की बदली सोच' कैंपेन जारी करके उन्हें जवाब देने का प्रसाय किया है। भाजपा का प्रयास है कि वो 1947 में भारत के विभाजन से लेकर हर महत्वपूर्ण नकारात्मक घटना के लिए कांग्रेस नेतृत्व को जिम्मेदार ठहरा सके। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :BJPजवाहरलाल नेहरूराजीव गाँधीकांग्रेसमनमोहन सिंहManmohan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो