लाइव न्यूज़ :

'बहुसंख्यकों ने संयम खोया तो हो सकती है गोधरा जैसी स्थिति', बीजेपी कर्नाटक के मंत्री का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: December 21, 2019 09:02 IST

कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि वीडियो में कथित तौर पर यह कहते दिख रहे हैं, ‘‘यदि कोई प्रतिक्रिया होती है, तो उम्मीद है कि कादर (कांग्रेस विधायक) ने देखा है कि क्या हुआ, जब लोगों ने गोधरा में ट्रेन में आग लगा दी थी। अगर वे भूल गए हैं, तो उन्हें एक बार याद करना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मंत्री सी टी रवि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध हो रहे हैं।

कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि का एक विवादित वीडियो शुक्रवार (20 दिसंबर) से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री सी टी रवि कथित तौर पर यह कहते हुए सुने गए कि यदि बहुसंख्यकों ने अपना संयम खोया तो गोधरा जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जतायी और इसे ‘‘भड़काऊ’’ करार दिया।

सी टी रवि वीडियो में कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं, ‘‘यही मानसिकता (कादर के बयान की ओर इशारा करते हुए) है जिसने गोधरा में एक ट्रेन को आग लगायी और इस मानसिकता के लोग वे हैं जिन्होंने कारसेवकों को जिंदा जला दिया, हम यह जानते हैं।’’

पर्यटन मंत्री रवि ने यह बयान कथित रूप से संवाददाताओं द्वारा बुधवार को कांग्रेस विधायक यूटी कादर के हाल के एक बयान के बारे में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में कही। कांग्रेस विधायक ने कथित रूप से कहा था कि यदि संशोधित नागरिकता कानून लागू किया गया तो कर्नाटक ‘‘आग में जल जाएगा।’’

वीडियो में वह कथित तौर पर यह कहते दिख रहे हैं, ‘‘यदि कोई प्रतिक्रिया होती है, तो उम्मीद है कि यूटी कादर ने देखा है कि क्या हुआ, जब लोगों ने गोधरा में ट्रेन में आग लगा दी थी। अगर वे भूल गए हैं, तो उन्हें एक बार याद करना चाहिए।’’ उन्होंने कथित रूप से वीडियो में कहा, ‘‘सिर्फ इसलिए कि यहाँ बहुसंख्यक समुदाय संयम से है, आप हर जगह आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वे भी क्रोधित होते हैं और उनके धैर्य की सीमा टूट जाती है, तो उसके बाद क्या होता है- आपको एक बार पीछे मुड़कर देखने की जरूरत है। हमारा धैर्य हमारी कमजोरी नहीं है।’’ 

 

कांग्रेस ने मंत्री सी टी रवि के बयान की कड़ी निंदा की

कांग्रेस की मांग है कि पुलिस उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करे और उन्हें हिरासत में ले। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव ने ट्वीट किया, ‘‘सी टी रवि द्वारा सबसे अधिक भड़काऊ धमकी दी गई। पुलिस को उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करना चाहिए और उन्हें ऐहतियातन हिरासत में लेना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्हें ऐसा बोलने की कोई जरूरत नहीं है।’’

कांग्रेस के एक अन्य नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी वीडियो का उल्लेख करते हुए कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और उस पर राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?