लाइव न्यूज़ :

जींद में भाजपा-जजपा नेताओं के प्रवेश का होगा विरोध : खाप महापंचायत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:37 IST

Open in App

जींद (हरियाणा),एक जनवरी यहां के खटकड़ टोल नाके पर जिले की खाप पंचायतों की शुक्रवार को हुई महापंचायत में फैसला लिया गया कि जिले में जो भी भाजपा, जजपा नेता आएगा उसका विरोध किया जाएगा।

महापंचायत में फैसला लिया गया कि किसानों की मांगे जबतक केंद्र सरकार मान नहीं लेती तबतक दोनों पार्टियों के नेताओं के जींद आने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे और जिले से बाहर जाने को कहा जाएगा।

खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान, दाडऩ खाप चबूतरा पालवां के प्रधान दलबीर श्योकंद ने कहा कि महापंचायत में जिले की खापों के प्रतिनिधियों, लोगों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग केंद्र सरकार पूरी नहीं करती है, तबतक भाजपा- जजपा नेताओं को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और अगर इन पार्टियों के नेता जिले के गांवों में आते हैं तो उनका डट कर विरोध कर जिले से बाहर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के विधायकों, मंत्रियों को गांव में जाकर कृषि कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करने को कहा है।

किसान नेता आजाद पालवां ने पूछा कि जब किसान इन कानूनों को नहीं चाहते हैं तो केंद्र सरकार क्यों इन कानूनों को लागू करना चाहती है?

उन्होंने कहा कि किसान सरकार के बहकावे में नहीं आएंगे और कानून रद्द होने के बाद ही दिल्ली की सीमा से लौटेंगे।

पालवां ने इसके साथ ही तीन उद्योग घरानों का नाम लेकर उनका बहिष्कार करने के लिए गांवों में टीम बनाकर प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जबतक किसानों की मांगे नहीं मानी जाती तबतक टोल को मुक्त रखा जाएगा।

इस मौके पर बारहा खाप के प्रधान कुलदीप ढांडा, माजरा खाप के प्रधान महेंद्र रिढाल आदि भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए