लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के पास 57 विधायक, खट्टर सरकार को कोई खतरा नहीं: रणजीत चौटाला

By भाषा | Updated: December 31, 2019 18:03 IST

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के अलावा जजपा और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर कुल 57 विधायक बनते हैं, जो बहुमत से काफी ज्यादा है जिससे सरकार को कोई खतरा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा व अन्य किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं।राज्य की बेटियों के दम पर ही देश को मिलने वाले ओलम्पिक के 50 प्रतिशत मेडल हरियाणा को मिलते रहे हैं।

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार के समर्थन में बहुमत से काफी ज्यादा विधायक हैं और उसे कोई खतरा नहीं है।

चौटाला ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के अलावा जजपा और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर कुल 57 विधायक बनते हैं, जो बहुमत से काफी ज्यादा है जिससे सरकार को कोई खतरा नहीं है। वह भिवानी के आदर्श महिला महाविद्यालय में 50 लाख रुपए की लागत से तैयार जिम के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा व अन्य किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। राज्य की बेटियों के दम पर ही देश को मिलने वाले ओलम्पिक के 50 प्रतिशत मेडल हरियाणा को मिलते रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने ‘‘बेटियों पर नाज’’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए खेल व शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने वाली भिवानी जिले की 24 बेटियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्री-पेड मीटर लगाने की परियोजना के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ कानूनी अड़चनों के चलते अभी प्री-पेड मीटर लगाने के कार्य में ठहराव किया गया है। इस पर पुन: मंथन कर इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

बिजली बिलों के टैरिफ के मुद्दों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली बिल दो माह में आता हो, परंतु बिजली यूनिटों के स्लैब अनुसार ही बिल भेजा जाता है, जिसमें 2 महीने का एकत्र बिल होने के कारण उच्च बिजली टैरिफ बिल स्लैब के हिसाब से नहीं लगाया जाता। 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरजननायक जनता पार्टीदुष्यंत चौटालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप