लाइव न्यूज़ :

खनिज लूट कर रुपया बनाने में लगी है हेमंत सरकार, बोले भाजपा नेता जयंत सिन्हा- राज्य की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 07:27 IST

जयंत सिन्हा ने कहा, मुख्यमंत्री और राज्य के खनिज मंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने रांची में अपने नाम से पत्थर की खदान का आवंटन कराया था जिसके चलते उन्हें निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी कर पूछा है कि इस मामले में क्यों न उनके खिलाफ जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्रवाई की जाये?

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खनन आवंटन मामले में झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से खनन पट्टा आवंटन मामले में जनहित याचिका दाखिल की गई है

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ यहां की खनिज संपदा लूट कर धन बटोरने में लगी है। जयंत सिन्हा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लाभ के पद के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिले कारण बताओ नोटिस का उनके पास कोई जवाब नहीं है।

मुख्यमंत्री और राज्य के खनिज मंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने रांची में अपने नाम से पत्थर की खदान का आवंटन कराया था जिसके चलते उन्हें निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी कर पूछा है कि इस मामले में क्यों न उनके खिलाफ जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्रवाई की जाये? उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खनिज संपदा लूटकर रुपया बनाने में लगी हुई है, जिसके चलते राज्य की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है और यह अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।

 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खनन आवंटन मामले में झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से खनन पट्टा आवंटन मामले में जनहित याचिका दाखिल की गई है। चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में इसकी सुनवाई हो रही है। एक जनहित याचिका में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर पद का दुरुपयोग करते हुए रांची के अनगड़ा में पत्थर खनन की लीज आवंटित करने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडRanchiजयंत सिन्हाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम