लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया ब्लैक पेपर

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:16 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘राज्य सरकार केवल घोषणा करती है, धरातल पर काम नहीं करती।’’ भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि छह जिलों में होने वाले आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का दबदबा रहेगा। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। उन्होंने कहा, ‘‘गहलोत सरकार ने किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं किया और नाहीं युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया। इसके अलावा बिजली बिल में वृद्धि किए जाने से जनता परेशान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार केवल घोषणा करती है, धरातल पर काम नहीं करती। इस सरकार में ग्रामीण विकास पूरी तरह ठप है, पंचायतीराज संस्थाओं के लिए फंड जारी नहीं किया। यह सरकार केवल घोषणा करने व सत्ता का सुख भोगने वाली सरकार है और आमजन की विरोधी है।’’ चतुर्वेदी ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का दबदबा रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल हो गये हैं और इनकी सरकार में प्रदेश के हालात जंगलराज जैसे बने हुए हैं, हत्यारों और बलात्कारियों के हौसले बुलन्द हैं। मुख्यमंत्री खुद घर से बाहर नहीं निकलते और मंत्रिमंडल भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की जल स्वावलम्बन योजना जिसको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, भामाशाह स्वास्थ्य इत्यादि योजनाओं को बन्द करने का काम इस सरकार ने किया है। पेंशन, छात्रवृति में कटौती करने का काम भी कांग्रेस सरकार ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण