लाइव न्यूज़ :

पंजाब में हिंदुओं को सिखों के खिलाफ करने में लगी है भाजपा :सुखबीर बादल

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 दिसंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी को ‘असली टुकड़े टुकड़े गैंग’ करार दिया और उस पर पंजाब में हिंदुओं को सिखों के खिलाफ करने का आरोप लगाया।

बादल ने कहा कि ‘भाजपा ने पहले हिंदुओं को मुस्लिमों के खिलाफ किया’ और यह पार्टी ‘सबसे शक्तिशाली विभाजनकारी शक्ति’ बन गयी है जो ‘पंजाब में अपने खराब खेल को अंजाम देना चाहती है’।

बादल ने कहा कि भाजपा को कृषि संबंधी कानूनों पर ‘अहंकारी रवैया’ छोड़कर किसानों की बात मान लेनी चाहिए। उन्होंने भाजपा को चेतावनी भरे अंदाज में हिंदुओं को सिखों के खिलाफ करने से बचने को कहा।

उन्होंने कहा कि अगर कोई केंद्र सरकार के पक्ष में बोलता है तो उसे ‘देश भक्त’ कहा जाता है और यदि वह उसके खिलाफ बोलता है तो उसे ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ कहा जाता है।

बादल ने एक ट्वीट में आरोप लगाया, ‘‘देश में भाजपा असली टुकड़े टुकड़े गैंग है। उसने देश की एकता को टुकड़ों में बांट दिया है, बेशर्मी से हिंदुओं को मुस्लिमों के खिलाफ उकसा रही है और अब हताशापूर्ण तरीके से शांतिप्रिय पंजाबी हिंदुओं को उनके सिख भाइयों खासकर किसानों के खिलाफ कर रही है। वे देशभक्त पंजाब को सांप्रदायिकता की आग में धकेल रहे हैं।’’

अकाली दल ने संसद से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में केंद्र में सत्तारूढ़ राजग से नाता तोड़ लिया था। अकाली दल की नेता और सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

बाद में बादल ने एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ करके देश को टुकड़ों में बांट रही है’’।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वह सत्ता के लिए इतनी हताश है कि उसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का रास्ता अपनाने और देश को सांप्रदायिक आग में धकेलने में भी संकोच नहीं है।’’

बादल ने कहा, ‘‘वह (भाजपा) पंजाब में हमारे शांतिप्रिय हिंदू भाइयों को उनके सिख भाइयों के खिलाफ करने की साजिश रच रही है जिनके साथ उनके सदियों से खून के मजबूत रिश्ते रहे हैं। भाजपा खून के उन रिश्तों की जगह खून-खराबा चाहती है।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने भाजपा पर केवल तुच्छ राजनीतिक मकसद की पूर्ति के लिए बड़ी मेहनत से बनाए गए शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने की खतरनाक साजिश रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेतृत्व को समझना चाहिए कि आज उनकी पार्टी सबसे अधिक शक्तिशाली विभाजनकारी ताकत बन गई है। यह देश को बांट रही है और उसके लोग धर्म के नाम पर नफरत फैला रहे हैं।’’

अकाली दल प्रमुख ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भाजपा को छोड़कर पूरा देश कृतज्ञता के साथ हमारे देशभक्त किसानों और जवानों के हमारे ऊपर ऋण को मानता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा लोगों को उस ऋण को नहीं मानने के लिए उकसा रही है। वह केवल किसानों के बलिदान को भावनात्मक तरीके से भुनाने में भरोसा रखती है लेकिन उनके प्रति इतनी कृतघ्न हो गई है कि उन्हें राष्ट्र-विरोधी कह रही है।’’

बादल ने कहा, ‘‘आज वह किसानों के खिलाफ है। कोई नहीं जानता कि भाजपा को यदि कल सही लगा तो जवानों के बारे में भी क्या कह सकती है। किसान आहत हैं और भाजपा से नाराज हैं।’’

उन्होंने कहा कि कितनी हैरानी की बात है कि भारत की धरोहरों पर गौरव करने का दावा करने वाली पार्टी उन विरासतों की बुनियाद को ही नष्ट करने पर उतारू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए