लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है भाजपा: माकपा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर दोहरा मापदंड अपनाने के भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी विपक्षी दलों के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है और गलत सूचना फैला रही है।

येचुरी ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा को लोगों को गुमराह करना और गलत सूचना फैलाना बंद करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि संप्रग सरकार का हिस्सा रहीं सभी पार्टियों ने ऐसे कृषि कानूनों का समर्थन किया था। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब तक वाम दल सरकार का समर्थन कर रहे थे, तब तक ऐसे किसी मामले पर चर्चा नहीं हुई थी। केंद्रीय मंत्री की बात पूरी तरह असत्य है।’’

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि सुधारों के खिलाफ विपक्षी दलों के रुख के लिये उनकी आलोचना की और उन पर “शर्मनाक दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उन्होंने नए कानून के कई प्रावधानों का समर्थन किया था।

प्रसाद ने आरोप लगाया कि किसानों का एक वर्ग “निहित स्वार्थ” वाले कुछ लोगों के चंगुल में है और सरकार सुधारों को लेकर उनके बीच फैलाये गए भ्रम को दूर करने पर काम कर रही है। किसानों का एक वर्ग इन नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए