लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का आंतरिक सर्वे : दिल्ली विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर खिल सकता है कमल

By संतोष ठाकुर | Updated: January 24, 2020 14:08 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू-लोजपा को सीट देने के बाद बीजेपी को लाभ की उम्मीदें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा को विधानसभा की 55 सीटों पर जीत मिल सकती है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 1998 से ही हार मिल रही है.

भाजपा के एक आतंरिक सर्वे के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कमल खिलने की बड़ी उम्मीद है. पार्टी का आकलन है कि वह अपने नए अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में होने वाले पहले विधानसभा चुनाव में 70 में से 55 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. हालांकि इसके लिए उसे बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़ना होगा.

दिल्ली चुनाव से जुड़े भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा को विधानसभा की 55 सीटों पर जीत मिल सकती है. इसकी वजह एक ओर जहां धारा 370, नागरिकता कानून और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे राष्ट्रीय मुद्दे हैं तो दूसरी ओर अयोध्या मामले पर अदालत का फैसला भी है. यही वजह है कि भाजपा ने एक बार फिर अपना चुनाव एजेंडा इन मसलों पर केंद्रित किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि के साथ ही पार्टी ने दिल्ली में इन मुद्दों से रंगे होर्डिंग, बोर्ड, पोस्टर से चुनावी दस्तक देनी शुरू कर दी है. हालांकि इन पर अयोध्या को लेकर कुछ भी टिप्पणी या घोषणा नहीं है. दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता को लेकर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली और देश में सबसे लोकिप्रय नेता पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं. ऐसे में यह बिंदु बचता ही नहीं है.

दिल्ली में 50-55 लाख सक्रिय कार्यकर्ता

दिल्ली में हमारे 50 से 55 लाख सक्रिय कार्यकर्ता हैं. हमारा प्रयास है कि इन कार्यकर्ताओं को सड़क, मोहल्लों में उतारा जाए. अगर इनमें से 90% कार्यकर्ता भी चुनाव अभियान से जुड़ते हैं तो दिल्ली में हम 45 से 50 सीटों पर निर्णायक भूमिका में होंगे. यही नहीं, जब ये कार्यकर्ता जुड़ेंगे तो इनके परिवार, सहयोगी, साथी और रिश्तेदार भी हमारे साथ आएंगे. वहीं, दिल्ली में जदयू-लोजपा को सीट देने से भी भाजपा को लाभ होगा. बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के वोट हमें हासिल होंगे. इससे दिल्ली में 23 वर्ष का भाजपा का वनवास खत्म होगा.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधान सभा चुनाव २०२०लोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतRekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता?, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भारतDelhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

भारतDelhi Next CM Updates: 9 दिन हो गए, कुछ तो गड़बड़?, आखिर क्यों दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी, आतिशी ने कहा- बीजेपी में विश्वसनीय नेता की कमी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"