लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बीजेपी मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सतर्क, सघन जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2019 13:37 IST

राजधानी दिल्ली दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी सेंट्रल ने इसकी पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय।इससे पहले भी बीजेपी मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

राजधानी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी सेंट्रल ने इसकी पुष्टि की है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी ने बताया कि बीजेपी मुख्यालय के कंट्रोल रूम को शनिवार सुबह एक कॉल आई जिसमें धमाका करने की धमकी मिली है। कंट्रोल रूम ने फौरन पुलिस को सूचित किया। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के मैसूर कॉल किया गया है।

इससे पहले 15 दिसंबर 2014 को भी एक शख्स ने बीजेपी मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। फोन करने वाले शख्‍स ने खुद को आईएसआईएस का कार्यकर्ता बताया था। गृह मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। बाद में पता चला कि किसी शरारती तत्व ने यह धमकी भरा फोन किया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए