लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की कीमत 50 रुपये से नीचे लाने के लिए भाजपा को पूरी तरह हराना होगा: राउत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 15:53 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने के एक दिन बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत 50 रुपये से भी नीचे लानी है तो भाजपा को पूरी तरह हराना होगा।

राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ईंधन की कीमत 100 रुपये से ऊपर बढ़ाने के लिए किसी को भी बहुत कठोर होना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये की कमी कर दी। अगर कीमत को 50 रुपये से नीचे लानी है तो भाजपा को पूरी तरह हराना होगा।’’

शिवसेना नेता ने दावा किया कि लोगों को दिवाली मनाने के लिए कर्ज लेना पड़ा है और महंगाई की वजह से उत्सव का कोई माहौल नहीं है।

गौरतलब है कि सरकार ने आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने के लिये बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया। ईँधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये की कटौती की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए