लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- आतंक का निर्यात करने वाले पाकिस्तान के साथ खड़ा है विपक्ष

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 6, 2019 20:58 IST

भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने कहा कि कांग्रेस और उसके राजनीतिक मित्रों की चीखें और आलोचनात्मक बयान को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे वे इस हमले के शिकार हुए हैं जिसमें पाकिस्तान की सीमा में काफी संख्या में आतंकवादी मारे गए ।

Open in App

बालाकोट वायु सेना हमले के मुद्दे पर तीखे तेवर दिखाते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि यह विडंबना है कि विपक्षी पार्टी और उसके सहयोगी आतंक का निर्यात करने वाले पाकिस्तान के साथ खडे़ हैं जबकि पूरी दुनिया भारत का समर्थन कर रही है ।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने कहा कि कांग्रेस और उसके राजनीतिक मित्रों की चीखें और आलोचनात्मक बयान को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे वे इस हमले के शिकार हुए हैं जिसमें पाकिस्तान की सीमा में काफी संख्या में आतंकवादी मारे गए ।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना के हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं के गैर जिम्मेदाराना बयान उनकी हताशा को दर्शाते हैं।

राव ने कहा, ‘‘ ऐसे समय में जब पूरा देश सशस्त्र बलों की सफलता पर गर्व कर रहा है, कांग्रेस पार्टी और उसके कई मित्र पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सशस्त्र बलों की भावनाओं एवं मनोबल को नुकसान पहुंचा रहे हैं । ’’ उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी आतंक का निर्यात करने वाले पाकिस्तान के साथ खड़े हैं ।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भारत और उसके वीर सशस्त्र बल बढ़ती ताकत का जश्न मना रहे जबकि ऐसा लगता है कि कांग्रेस और उसके राजनीतिक मित्रों को आगे बढ़ते भारत में अपना राजनीतिक भविष्य खतरे में लग रहा है।

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील