लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद के नृशंस तिहरे हत्याकांड से बीजेपी में आक्रोश, हालात बताने के लिए राष्ट्रपति से मांगा समय

By भाषा | Updated: October 11, 2019 13:08 IST

मुर्शिदाबाद के नृशंस तिहरे हत्याकांड और राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की पृष्ठभूमि में यह जानकारी सामने आई है। पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी विजयवर्गीय ने इस घटना और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देविजयवर्गीय ने इस घटना और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। मुर्शिदाबाद के नृशंस तिहरे हत्याकांड से बीजेपी में आक्रोश है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में “पूरी तरह चरमराई” कानून-व्यवस्था के बारे में सूचित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समय मांगा है। पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुर्शिदाबाद के नृशंस तिहरे हत्याकांड और राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की पृष्ठभूमि में यह जानकारी सामने आई है। पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी विजयवर्गीय ने इस घटना और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।

विजयवर्गीय ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बंगाल में बदतर होती कानून-व्यवस्था से उन्हें अवगत कराने के लिए समय मांगा है। दिन-दहाड़े लोगों की हत्या की जा रही है।” भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी राज्य में पिछले दो साल में मारे गए 80 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के ब्यौरे के साथ एक ज्ञापन तैयार करेगी।

मुर्शिदाबाद में स्कूल शिक्षक, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे की नृशंसा हत्या ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक रंग ले लिया था जहां भाजपा तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना को लेकर ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा। वहीं आरएसएस ने दावा किया कि शिक्षक संगठन का समर्थक था।

धनखड़ ने कहा कि घटना “मानवता को शर्मसार” करने वाली है और इस चूक के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। शिक्षक बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और आठ वर्षीय बेटे आंगन के शव मंगलवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज में उनके घर में रक्तरंजित अवस्था में मिले थे। उस समय दुर्गा पूजा चल रही थी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो