लाइव न्यूज़ :

NCP प्रमुख पवार ने कहा- सत्तारूढ़ बीजेपी के पास सभी प्रश्नों का एक ही उत्तर है, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को वापस लेना

By भाषा | Updated: October 16, 2019 06:08 IST

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने, ‘‘चूंकि भाजपा के पास कोई भी ठोस काम दिखाने के लिए नहीं है और इसलिए वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की बीन बजा रही है।

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के पास सभी प्रश्नों का एक ही उत्तर है ‘‘जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को वापस लेना।’’

प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने, ‘‘चूंकि भाजपा के पास कोई भी ठोस काम दिखाने के लिए नहीं है और इसलिए वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की बीन बजा रही है। जब इसे वापस लिया गया तो कश्मीर में कुछ लोगों ने इसका विरोध किया।’’

पवार ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि वहां के लोगों को विश्वास में लिया जाए।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘इससे (निरस्त किये जाने पर) हम लोग भी खुश हैं। कोई शिकायत नहीं है। मैंने सार्वजनिक तौर पर इसे समर्थन दिये जाने की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) मेरी राय पर सवाल खड़े किये।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने प्रचार अभियान के केंद्र में अनुच्छेद 370 को रखने की बजाए लोगों यह बताना चाहिए कि पांच साल के कार्यकाल में उनकी क्या उपलब्धि रही है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९शरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील