लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी का धर्म पर कॉपीराइट है' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2022 15:34 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का धर्म पर कॉपीराइट है, जो धर्म की रक्षा के लिए एक मूल पार्टी है। कांग्रेस धर्म की ढोंगी रक्षक है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा, यह "राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग" यात्रा हैराठौर ने दावा किया कि राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैंपूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का धर्म पर कॉपीराइट है

जयपुर: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा अब राजस्थान में पहुंच चुकी है। कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता जयपुर में बीजेपी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, यह "राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग" यात्रा है, जिसमें हिंदू-विरोधी, भारत-विरोधी लोग भाग ले रहे हैं। बीजेपी सांसद ने नेहरु गांधी परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि एक परिवार देश को विभाजित कर रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का धर्म पर कॉपीराइट है, जो धर्म की रक्षा के लिए एक मूल पार्टी है। कांग्रेस धर्म की ढोंगी रक्षक है। बीजेपी नेता ने कहा कि कश्मीर को वापस लेने की जिम्मेदारी कांग्रेस की थी, लेकिन उन्होंने इसके बजाय अनुच्छेद 370 लागू किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रहे हैं। वे (कांग्रेस) बड़े बयान देते हैं, लेकिन उनके काम छोटे होते हैं। राज्यवर्धन राठौर ने दावा किया कि राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी भत्ता, कृषि ऋण माफी और अन्य मुद्दों पर किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में वादा किया था कि वे अवैध खनन के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 15 पेपर लीक हो चुके हैं। अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भ्रष्टाचार के मामले 73 फीसदी बढ़े हैं।

राठौर ने कहा, आम आदमी को पानी देने के टेंडर में भ्रष्टाचार हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारी खानों के आसपास घूम रहे हैं क्योंकि उन्हें पार्टी के लिए धन जुटाने के लिए मजबूर किया जाता है।

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौड़BJPकांग्रेसराजस्थानभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप