लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने ईसी, ईडी और सीबीआई को बनाया अपना चुनावी टूलकिट, निर्वाचन आयोग के आदेश पर बोलीं उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी

By रुस्तम राणा | Updated: February 18, 2023 14:14 IST

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, भाजपा ने चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई को अपना चुनावी टूलकिट बना लिया है और अब उनका अगला लक्ष्य न्यायपालिका है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे गुट की नेता ने कहा, भाजपा का अब अगला लक्ष्य न्यायपालिका हैउन्होंने कहा- कानून मंत्री और राज्यसभा के सभापति न्यायपालिका को चुनौती देते रहते हैंप्रियंका चुतुर्वेदी ने कहा- लोकतंत्र की रक्षा करना सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी है

मुंबई: निर्वाचन आयोग के आदेश को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, भाजपा ने चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई को अपना चुनावी टूलकिट बना लिया है और अब उनका अगला लक्ष्य न्यायपालिका है। कानून मंत्री और राज्यसभा के सभापति न्यायपालिका को चुनौती देते रहते हैं। इसलिए लोकतंत्र की रक्षा करना सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र एजेंसियों को देखना आश्चर्यजनक है, जो लोकतंत्र और कानून की रक्षा के लिए स्थापित की गई थी, जो इतना नीचे गिर रही है और उन लोगों का पक्ष ले रही है जिन्होंने एक राजनीतिक दल को धोखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग 'पूरी तरह से समझौता किया गया संस्थान' है। 

 बता दें कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी है। पार्टी और उसके निशान धनुष और बाण पर आयोग ने शिंदे गुट का अधिकार बताया है। इसी को लेकर शनिवार को प्रतिद्वंद्वी खेमे के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भविष्य के कदम पर चर्चा करने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई।

यह पहली बार है जब ठाकरे परिवार ने 1966 में बालासाहेब ठाकरे बनायी गई पार्टी से नियंत्रण खो दिया है। तीन सदस्यीय आयोग ने शिंदे द्वारा दायर छह महीने पहले दायर याचिका पर एक सर्वसम्मत आदेश में कहा कि उसने फैसला लेते समय विधायक दल में पार्टी के संख्या बल पर गौर किया जिसमें मुख्यमंत्री को 55 विधायकों में से 40 विधायक और 18 सांसदों में से 13 का समर्थन है।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीमहाराष्ट्रBJPचुनाव आयोगउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है