लाइव न्यूज़ :

पुलवामा पर 'फायदे' का सवाल पूछ बुरे फंसे राहुल गांधी, बीजेपी का वार- 'लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति...', जानें किसने क्या कहा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2020 11:56 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, 'पिछले साल भयानक पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि।वे असाधारण व्यक्ति थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।'

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- गांधी फैमिली कभी फायदे से आगे नहीं सोच सकती। पुलवामा बरसी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ कई सवाल भी उठाए हैं।

पुलवामा हमले के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ बीजेपी सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। उनके 'फायदे' वाले सवाल पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा ने ट्वीट किया है। जीवीएल नरसिम्हा ने लिखा है, 'जब पूरा राष्ट्र पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर याद कर रहा है। वहीं लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति के लिए जाने जाने वाले राहुल गांधी ने ना सिर्फ सरकार पर बल्कि सुरक्षा बलों पर भी निशाना साधा। राहुल कभी भी वास्तविक दोषी पाकिस्तान से सवाल नहीं करेंगे। शर्म करो राहुल।' 14 फरवरी 2019 को  पुलवामा में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व बल) के काफिले पर हमला किया गया था। जिसमें  सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 

राहुल गांधी ने पुलवामा हमले को लेकर क्या किया था ट्वीट

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज जब हम पुलवामा के चालीस शहीदों को याद कर रहे हैं, तब हमें इस सवालों को पूछना चाहिए।' राहुल गांधी ने पुलवामा को लेकर तीन सवाल उठाए हैं। वो इस प्रकार है..., पहला सवाल-  ' हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ?'। दूसरा सवाल- हमले को लेकर हुई जांच का क्या परिणाम निकला?'। तीसरा सवाल- सुरक्षा में चूक के लिए बीजेपी की सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई?।'  

संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर किया पलटवार

राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जवाब दिया है। संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा है, ''वो एक नृशंस हमला था, और आपके द्वारा की गई यह एक नृशंस टिप्पणी है..., सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ? ...मिस्टर गांधी क्या आप फायदे के अलावा कुछ और सोच सकते हैं? बिल्कुल नहीं...ये सोकॉल्ड गांधी फैमली फायदे के अलावा कुछ और सोच ही नहीं सकती हैं। ये सिर्फ भौतिक रूप से ही भ्रष्ट नहीं हैं...बल्कि इनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं।''

मुख्तार अब्बास नकवी ने भी राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी के ट्वीट 'पुलवामा हमले का फायदा किसे हुआ' पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि जो राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्रीय हितों से जुड़े हुए मुद्दे हैं, संवेदनशील मुद्दे हैं, उन पर कांग्रेस राजनीति करने की, देश को गुमराह करने की हिस्ट्रीशीटर पार्टी है।

जानें पुलवामा हमले के बारे में 

14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  6 वीं बटालियन का काफिला गुजर रहा था। लेकिन सड़क के दूसरी तरफ से आकर जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी की कार ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले को टक्कर मारी और विस्फोट हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हुए। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली।

घटना को अंजाम  जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अदील अहमद डार ने दी थी। पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद कै ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया था। भारतीय सेना ने दावा किया था कि 300 आतंकवादी मारे गए हैं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए