लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बीजेपी उम्मीदवार ने कहा- नेहरू के बजाय हमारे प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना होते तो देश के टुकड़े-टुकड़े नहीं होते

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 11, 2019 21:17 IST

बीजेपी उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने एक चुनावी सभा में पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ जमकर कसीदे पढ़े और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर खूब निशाना साधा। उन्होंने नेहरू को जिद्दी तक बताया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के रतलाम-झाबुआ से उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने चुनावी सभा में मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की।डामोर ने जिन्ना की तारीफ करते हुए जवाहर लाल नेहरू को जिद्दी बताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री न बनते तो देश के टुकड़े-टुकड़े न होते।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने एक चुनावी सभा में पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ जमकर कसीदे पढ़े और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर खूब निशाना साधा। उन्होंने नेहरू को जिद्दी तक बताया।

गुमान सिंह ने कहा, ''आजादी के समय अगर जवाहर लाल नेहरू जिद नहीं करते तो इस देश के दो टुकड़े नहीं होते। मोहम्मद जिन्ना एक एडवोकेट.. एक विद्वान व्यक्ति.. अगर उस समय निर्णय लिया होता कि हमारा प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना बनेगा तो इस देश के टुकड़े नहीं होते। अगर इस देश के टुकड़े के लिए कोई जिम्मेदार है तो वो कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।''

देखें वीडियो-

बता दें कि हाल में भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक सभा में मोहम्मद जिन्ना की तारीफ कर दी थी और फिर बाद में सफाई दी थी कि गलती से उनकी जबान फिसल गई थी, जिन्ना की जगह मौलाना अबुल कलाम आजाद का नाम लेना चाहते थे। दरअसल, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, ''कांग्रेस महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक एक परिवार है। यह उनकी पार्टी है जिनका देश की आजादी और विकास में योगदान रहा है। इसलिए मैं इसमें आया हूं।''

शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा जिन्ना का नाम लिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें और कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया था। 

बता दें कि रतलाम-झाबुआ निर्वाचन क्षेत्र से पिछले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिलीप सिंह भूरिया जीते थे। 24 जून 2015 को उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद हुए उप चुनाव में यहां से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया जीत गए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जवाहरलाल नेहरूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील