लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के संदर्भ में भारत के हितों की रक्षा करने को लेकर भाजपा सरकार बेखबर: खुर्शीद

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:28 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अफगानिस्तान के हालात पर शुरुआत में आंखें बंद कर रखी थीं और अब क्षेत्र में भारत के हितों की रक्षा करने को लेकर अनभिज्ञ नजर आ रही है। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को इसका खुलासा करना चाहिए कि उसने तालिबान के साथ क्या बातचीत की है तथा कांग्रेस अफगानिस्तान के मुद्दे पर केंद्र का समर्थन एवं सहयोग करेगी क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र ने शुरुआत में अफगानिस्तान के हालात को लेकर आंखें बंद कर लीं, जैसे कि यह सिर्फ अमेरिका और साझेदार देशों से जुड़ी समस्या हो। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के कारण हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है और राष्ट्रीय हितों को खतरा है। भाजपा देश के हितों की रक्षा करने के संदर्भ में बेखबर है।’’ खुर्शीद ने कहा, ‘‘सरकार ने तालिबान के साथ बातचीत की है। अब उसे बताना चाहिए कि क्या चर्चा हुई। देशवासियों को इस बारे में पता होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी देश के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। लेकिन हम अपनी सरकार से परिपक्व राजनीतिक और कूटनीतिक प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं।’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान के हालात के संदर्भ में केंद्र का समर्थन एवं सहयोग करेंगे क्योंकि यह राष्ट्रीय हितों से जुड़ा विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो