लाइव न्यूज़ :

'देश में भाजपा सरकार एक अंतर्राष्ट्रीय साज़िश...', काग्रेस नेता अलका लम्बा का मोदी सरकार पर हमला

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2020 11:49 IST

यूपी में दंगे भड़काने के लिए 100 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई है इसमें 50 करोड़ रुपये मॉरीशस से आये थे। यह फंडिंग दंगे भड़काने में इस्तेमाल की जाने वाली वेबसाइट के जरिये हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअलका लम्बा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार एक अंतर्राष्ट्रीय साज़िश लगती है।

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता अलका लम्बा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार एक अंतर्राष्ट्रीय साज़िश लगती है। कांग्रेस नेता अलका लम्बा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर डाला, ग़रीब मजदूरों-किसानों के साथ अन्याय हो रहे हैं, बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, इस साज़िश को फंडिंग करने वाले देश-विदेश में बैठे मोदीजी के पूंजीपति मित्र मालामाल हो रहे हैं।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए रेपकांड की पीडि़ता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में मांग जोर पकड़ रही है। हालांकि हकीकत यह है कि देशभर में करीब 14.50 लाख महिलाएं इंसाफ का इंतजार कर रही हैं। इनमें सबसे अधिक मामले प बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के हैं। साल दर साल इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

सबसे अधिक मामले यूपी में दर्ज किए जा रहे हैं। यहां पिछले पांच वर्षों में महिलाओं से जुड़ी अपराध की घटनाएं डेढ़ गुना हो गई हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि सरकारी प्रयासों के बावजूद महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

वर्ष 2014 में देशभर में महिला अपराध के कुल 3।39 लाख मामले दर्ज किए गए थे वहीं 2018 तक आते-आते यह संख्या बढ़कर 3.78 लाख हो गई। 5 वर्षों में देशभर में दर्ज ऐसे कुल 17.45 लाख मामलों में से सबसे अधिक 2.40 लाख (14%) यूपी के हैं। 2014 में दर्ज 38,918 मामलों के मुकाबले 2018 में 59,445 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान प.बंगाल में 1.65 लाख तथा महाराष्ट्र में 1.56 लाख मामले दर्ज किए गए।

एनसीआरबी के अनुसार महिलाओं के प्रति अपराध के 14.50 लाख लंबित मामलों में 20 प्रतिशत से अधिक 2.56 लाख मामले अकेले प.बंगाल के हैं। इसके बाद 1.92 लाख महाराष्ट्र तथा 1.64 लाख मामले यूपी के हैं। सजा केवल 23 फीसदी मामलों में जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद भी अपराधी कई मामलों में बरी हो जाते हैं।

टॅग्स :अलका लांबाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप