लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के इस नेता ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी ने JDU के सामने टेके घुटने, राहुल गांधी को सराहा

By भाषा | Updated: January 18, 2019 18:04 IST

एक प्रश्न के जवाब नेता ने कहा, 'अब तक मेरी राहुल गांधी या लालू प्रसाद से कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन अपने समर्थकों को विश्वास में लेने के बाद मैं उनसे बातचीत करना चाहूंगा।' 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद उदय सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की। पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जदयू के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

सिंह ने भविष्य की योजना के बारे में कोई जानकारी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि भाजपा से इस्तीफा देने तक उनके पास किसी भी अन्य पार्टी से बातचीत करने का अधिकार नहीं है हालांकि उन्होंने इस बारे में पर्याप्त संकेत दिए कि वह महागठबंधन के किसी घटक में शामिल हो सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ती देख रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को वास्तविकता से दूर कर लिया है भले ही उनके विचार कितने भी नेक क्यों न हों। 

उन्होंने कहा कि भाजपा में रहते हुए भी उन्होंने कभी भी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे का समर्थन नहीं किया। एक लोकतंत्र का बिना विपक्ष के कोई अस्तित्व नहीं। यह एक एकदलीय शासन तक सीमित हो जाएगा। 

भाजपा एवं जदयू के बीच 17-17 सीटों पर लड़ने की सहमति बनने तथा छह सीटें राम विलास पासवान की लोजपा के लिए छोड़ देने और पूर्णिया में मौजूदा विधायक के नीतीश कुमार की पार्टी से होने के चलते सिंह को यह सीट मिलने की संभावना बहुत कम है। सिंह ने 2004 और 2009 में पूर्णिया सीट जीती थी। 

हालांकि सिंह इस बात पर कायम रहे कि उनके फैसले का उनकी सीट से टिकट हासिल करने की संभावना से कोई लेना-देना नहीं हैं क्योंकि राजग के घटक अब भी यह तय नहीं कर पाए हैं कि कौन सी पार्टी किस सीट के लिए लड़ेगी। 

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अब तक मेरी राहुल गांधी या लालू प्रसाद से कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन अपने समर्थकों को विश्वास में लेने के बाद मैं उनसे बातचीत करना चाहूंगा। 

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा नेतृत्व को लेकर पार्टी कैडर के बीच निराशा है और कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलना बहुत मुश्किल है। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मिलने के लिए लगातार वक्त मांगते रहे, जो उन्हें कभी नहीं मिला और अंतत: उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील