लाइव न्यूज़ :

नबन्ना अभियान के दौरान हिंसा को लेकर भाजपा ने 5 सदस्यीय समिति गठित की, ममता सरकार से जेपी नड्डा ने की ये मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2022 08:29 IST

पार्टी ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल और समीर उरांव, लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन सिंह राठौर और अपराजिता सारंगी तथा पंजाब से भाजपा नेता सुनील जाखड़ समिति में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनबन्ना अभियान के दौरान हिंसा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने समिति गठित कर रिपोर्ट मांगी हैभाजपा राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नयी दिल्लीः नबन्ना अभियान के दौरान हिंसा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को 5 सदस्यीय समिति का गठन किया जो प. बंगाल में घटनास्थल का दौरा करेगी और जानकारी एकत्र करके रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस समिति में चार सांसद भी शामिल हैं।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल और समीर उरांव, लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन सिंह राठौर और अपराजिता सारंगी तथा पंजाब से भाजपा नेता सुनील जाखड़ समिति में शामिल हैं। भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर कोलकाता में पार्टी के विरोध मार्च के दौरान उसके सदस्यों पर पुलिस से अत्याचार कराने का आरोप लगाया है। 

राज्य में भाजपा ने बीते मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ नबन्ना अभियान चलाया था जिस दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें सामने आईं। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद मोहुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा। मोइत्रा ने कहा- कैसा रहे अगर बंगाल भी उत्तर प्रदेश के मॉडल के अनुरूप उन भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर बुलडोजर भेज दे जिन्होंने कल पब्लिक प्रॉपर्टी को नष्ट किया था? क्या भाजपा अपनी नीति पर कायम रहेगी?

खबरों के अनुसार, भाजपा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी को फूक दिया है और कई पुलिस वालों को भी घायल किया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के कई प्रदर्शनकारी भी इस विरोध-प्रदर्शन और हिंसा में घायल हुए।

टॅग्स :कोलकाताJ P NaddaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?