लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: 'बसे-बसाए घरों को बुलडोजर से गिरा कर सुख पाती है भाजपा', अखिलेश यादव ने कसा तंज

By राजेंद्र कुमार | Updated: September 29, 2024 18:16 IST

योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि सूबे की सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बसे-बसाए घरों को गिराकर सुख पाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख ने कहा, फर्रुखाबाद की बुलडोजर कार्रवाई भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- घर गिराना राजनीतिक क्रूरता की हद हैयूपी पुलिस ने कहा, फर्रुखाबाद की बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश के आरोप निराधार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई से पर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर हमला बोलते हुए कहा है कि सूबे की सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बसे-बसाए घरों को गिराकर सुख पाती है। घर गिराना राजनीतिक क्रूरता की हद है। गिरते घर के साथ भाजपा और भी नीचे गिर जाती है। भाजपा की सरकार ने  फर्रुखाबाद में कई लोगों को बेघर कर दिया है।

अखिलेश और सपा नेताओं का कथन 

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद की बुलडोजर कार्रवाई को प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा बताया है। फर्रुखाबाद प्रशासन के इस एक्शन पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, फर्रुखाबाद के अमृतपुर के उखरा गांव में सालों से बसे 25 गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर भाजपा ने न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को भरी बरसात में बेघर कर दिया है। यह राजनीतिक क्रूरता की हद है।

अखिलेश यादव के इस कथन के बाद सपा के अन्य नेताओं ने भी योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई की कड़ी निंदा की। सपा के प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी सुनील साजन ने कहा है कि बुलडोजर के एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसके बाद भी सूबे की सरकार बुलडोजर से गरीबों के घर गिराने को अपनी शान मान कर कार्रवाई कर रही है। जनता इसका जवाब देगी। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर पर ही नहीं बल्कि बुलडोजर का दुरुपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है। एक अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट बुलडोजर के एक्शन को लेकर हो रहे सुनवाई के दौरान इस मामले में कड़ा फैसला भी सुनाएगा, ताकि कोई सरकार किसी गरीब के घर को बुलडोजर से गिराने की हिम्मत ना करे।   

पुलिस का जवाब 

सपा के इस हमले के बाद सूबे की सरकार भी हरकत में आई, जिसके चलते उच्च स्तर पर हुए विचार विमर्श के बाद अखिलेश यादव की पोस्ट पर प्रदेश की पुलिस ने जवाब दिया। पुलिस ने अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है और सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि गांव ऊखरा और कर्णपुर मजरा बांसमई में लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था। 

इस जगह पर ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-2 योजना के तहत 400, 200 और 132 केवी उपकेंद्र का निर्माण होना है। इसी जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था, जिसे एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सदर और राजस्व विभाग के अफसरों के साथ पुलिस की मौजूदगी में मुक्त कराया गया है।

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव