लाइव न्यूज़ :

UP सीएम के बोल, भाजपा ने विकास को जाति व क्षेत्र में नहीं बांटा

By IANS | Updated: February 27, 2018 16:46 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर में डेरा डाल दिया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे योगी ने मंगलवार को कहा कि जिस शैली में वर्तमान सरकार काम कर रही है, उसका एहसास जनता को भलीभांति हो गया है क्योंकि भाजपा ने विकास को परिवार, जाति या क्षेत्र में नहीं बांटा है। गोरखपुर में बूथ समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कही। उन्होंने कहा, सूबे ने अनेक सरकारों की कार्य पद्घति को देखा है लेकिन इस तरह का काम पहले नहीं देखा होगा। सरकार ने 11 महीनों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया और 11 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करा दिया। योगी ने कहा कि 37 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। जहां पहले बिजली नहीं थी आज उन शहरों और गांवों को बिजली मिल रही है, क्योंकि भाजपा ने विकास को परिवार, जाति या क्षेत्र में नहीं बांटा है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमें पांच चुनाव जिताए और जीत के आंकड़े हर चुनाव में बढ़ते गए, क्योंकि उनके चुनाव में कार्यकर्ता सब कुछ देखते थे इसलिए उन्हें किसी से बात करने की आवश्यकता नहीं पड़ती थी। हर कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए तन्मयता से लगता था।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जैसे उनके लिए कार्यकर्ता काम में जुटते थे, उसी तरह से उपेंद्र शुक्ल के लिए जुटें। उन्होंने कहा कि पहले जनता के रुपयों का बंदरबाट होता था, अपराध होते थे, मिलें बिकती थीं पर अब ऐसा कोई नहीं कर सकता। आज गोरखपुर को एम्स, खाद कारखाना, पॉलीटेक्निक, अस्पताल, मिल, पुल सहित तमाम चीजें मिल रही हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत