लाइव न्यूज़ :

BJP ने किया मीडिया रिपोर्ट का खण्डन, कहा- अमित शाह ने नहीं दिया राम मंदिर बनाने का आश्वासन

By स्वाति सिंह | Updated: July 14, 2018 13:45 IST

खबर थी कि शुक्रवार को हैदराबाद में पार्टी मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को लोकसभा चुनाव से पहले दूर किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जुलाईः राम मंदिर बनाने पर अमित शाह के वादों की खबरों का भारतीय जनता पार्टी  ने शनिवार को खंडन किया है। बीजेपी ने कहा इस प्रकार का हमारा कोई भी एजेंडा फिलहाल नहीं है। खबर थी कि शुक्रवार को हैदराबाद पार्टी मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को लोकसभा चुनाव से पहले दूर किया जाएगा। इस बात कि जानकारी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पेरेला सेखर्जी ने दी थी। उन्होंने मीडिया को बताया था कि मीटिंग में अमित शाह ने भरोसा जताया है 'आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।'

यह भी पढ़ेंः- आंध्र प्रदेश के बागी पूर्व मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस में 'घरवापसी', इस तरह पहुंचाएंगे राहुल गांधी को फायदा!

खबरों कि मानें तो अमित शाह ने पार्टी के नेताओं से कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव और तेलंगाना विधानसभा चुनावों में पर्याप्त सीटें जीतने पर ध्यान केंद्रित करें। शाह राज्य में चुनाव रणनीति पर चर्चा के लिए शहर की दिनभर की यात्रा पर पहुंचे थे। तेलंगाना विधानसभा में भाजपा की मात्र पांच सीटें हैं जबकि राज्य से उसका मात्र एक लोकसभा सांसद हैं।

वहीं, बीजेपी के तेलंगाना इकाई के नेता एनआर राव ने कहा 'बीजेपी राम मंदिर के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन यह मामला इस वक्त न्यायालय में विचाराधीन है। अमित शाह ने व्यक्तिगत इच्छा जाहिर की है कि चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण शुरू होना चाहिए। लेकिन परिस्थितियां कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेंगी।'

यह भी पढ़ेंः- मध्यप्रदेश की BJP सरकार के ‘कुशासन’ से मुक्ति दिलाएं, कमलनाथ ने भगवान शिव को लिखा ‘खुला पत्र’

बता दें कि अमित शाह बीजेपी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं से मिले और साथ ही उन लोगों से भी मुलाकात की जो पार्टी के लिए पूर्णकालिक आधार पर काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा महासचिव जी पी रेड्डी ने संवाददताओं से कहा, ‘‘अमित शाह जी ने पार्टी को 17 संसदीय और 119 विधानसभा क्षेत्रों में (चुनाव लड़ने के लिए) तैयार करने के संबंध में दिशानिर्देश दिये।’’रेड्डी ने एक सवाल के उत्तर में कहा कि शाह ने समय से पहले चुनाव के संबंध में कोई संदेश नहीं दिया (जिसकी कुछ वर्गों द्वारा अटकलें लगायी जा रही हैं)। इससे पहले प्रदेश भाजपा इकाई ने भाजपा अध्यक्ष शाह का उनके यहां बेगमपेट हवाई अड्डा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

टॅग्स :अमित शाहअयोध्याबाबरी मस्जिद विवादराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप