लाइव न्यूज़ :

हावड़ा हिंसा को लेकर भाजपा ने मांगा सीएम ममता बनर्जी का इस्तीफा, कहा- बंगाल में हिन्दुओं का जीवन खतरे में

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2023 17:08 IST

शुक्रवार को भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। वह सीएम भी हैं और राज्य की गृहमंत्री भी और वह इसे रोकने में असमर्थ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिएभाजपा सांसद ने कहा- पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का जीवन खतरे में हैउन्होंने हावड़ा में हुई हिंसा को लेकर एनआईए द्वारा जांच कराने की मांग की

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दौरान हुए पथराव और आगज़नी की घटना को लेकर सियासी पारा गर्म है। सत्तारूढ़ दल टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। इस बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हिंसा को रोकने के लिए नाकाम होने पर इस्तीफा मांगा है। शुक्रवार को भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। वह सीएम भी हैं और राज्य की गृहमंत्री भी और वह इसे रोकने में असमर्थ हैं। यह एक के बाद एक हो रहा है... इसकी एनआईए द्वारा जांच की जानी चाहिए। 

भाजपा सांसद ने कहा, यह बहुत ही निराशाजनक है। हर रामनवमी और दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बंगाल से इस तरह के दृश्य सामने आते हैं। यह स्वीकार्य नहीं है कि बंगाल में हिंदुओं का जीवन खतरे में है। उन्होंने कहा, कल (30 जनवरी) हावड़ा में हिंसा, ममता बनर्जी 30 घंटे के धरने पर बैठी थीं। उन्होंने क्या कहा? रमजान के दौरान मुसलमान अच्छे से रहते हैं। क्या यह इसका उदाहरण है? वह वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए मुसलमानों के साथ हैं। कानून और व्यवस्था की स्थिति राज्य खराब है।

वहीं पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में हावड़ा और डालखोला में हिंसा की घटनाओं के संबंध में एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें एनआईए जांच और ऐसे क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की गई है। कार्यवाहक न्यायमूर्ति ने जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दी और उसे सोमवार, 3 अप्रैल को सूची के शीर्ष पर प्रदर्शित होने का निर्देश दिया।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर