लाइव न्यूज़ :

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस को भाजपा ने दी पटखनी, BJP के मुरलीधर मोहोल होंगे पुणे के नए मेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 17:35 IST

कांग्रेस और राकांपा ने प्रकाश कदम को भाजपा के मोहोल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया था। शिवसेना ने मोहोल के खिलाफ मतदान किया और कदम का समर्थन किया। शिवसेना वर्तमान में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमोहोल ने आसानी से चुनाव जीत लिया, क्योंकि भाजपा के पास नगर निकाय में स्पष्ट बहुमत है।निगम अधिकारियों के अनुसार, मोहोल को 97 वोट मिले, जबकि कदम को 59 वोट मिले। 

भाजपा पार्षद मुरलीधर मोहोल को शुक्रवार को पुणे नगर निगम (पीएमसी) का नया महापौर चुना गया है। हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कस्बा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मुक्ता तिलक के विधायक चुने जाने के बाद शहर का यह शीर्ष पद खाली हो गया था।

कांग्रेस और राकांपा ने प्रकाश कदम को भाजपा के मोहोल के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया था। शिवसेना ने मोहोल के खिलाफ मतदान किया और कदम का समर्थन किया। शिवसेना वर्तमान में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है।

बहरहाल, मोहोल ने आसानी से चुनाव जीत लिया, क्योंकि भाजपा के पास नगर निकाय में स्पष्ट बहुमत है। 164 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा के 99 पार्षद हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, मोहोल को 97 वोट मिले, जबकि कदम को 59 वोट मिले। 

टॅग्स :महाराष्ट्रपुणेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए