लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने अनुच्छेद 370 पर टिप्पणी के लिए दिग्विजय की आलोचना की, एनआईए जांच की मांग

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:26 IST

Open in App

भोपाल, 12 जून मध्यप्रदेश भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने पर उनकी कथित टिप्पणी के लिए जमकर आलोचना की। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए से जांच कराने की मांग की तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी पर ‘‘पाकिस्तान की भाषा’’ बोलने का आरोप लगाया।

एक अन्य भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सिंह ने देश के साथ विश्वासघात किया है और उनकी टिप्पणी ‘‘राष्ट्र विरोधी कृत्य’’ की श्रेणी में आती है।

एक क्लब हाउस बातचीत में सिंह ने कथित तौर पर एक व्यक्ति से यह टिप्पणी की। भाजपा ने इस व्यक्ति को पाकिस्तानी मूल का पत्रकार बताया है।

शनिवार को भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ट्विटर खाते पर दिग्विजय सिंह की कथित ‘चैट’ (बातचीत) की क्लिप साझा की। इसमें दावा किया गया कि क्लब हाउस चैट में सिंह कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर पुनर्विचार करने की बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उपलब्ध बातचीत के एक हिस्से के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस संवाद में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत दुखद है। कांग्रेस पार्टी इस विषय पर निश्चित तौर पर पुनर्विचार करेगी।’’

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाकर पाप किया है। चौहान ने कहा, ‘‘ कश्मीर भारत का मुकुटमणि है, भारत का अभिन्न अंग है। यह कांग्रेस थी जिसने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाने का पाप किया। कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।’’

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए। चौहान ने कहा, ‘‘ मैडम सोनिया गांधी जी को देश के सामने जम्मू-कश्मीर और धारा 370 के मामले में कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्लियर (रुख स्पष्ट) करना होगा। वो जवाब दें, और अगर वो जवाब नहीं देती हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि वे दिग्विजय सिंह जी के विचारों से पूर्णत: सहमत हैं।’’

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह जी आप कितनी भी कोशिश कर लें, आपके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक एक देश एक है, और आगे भी एक रहेगा।’’

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार के शामिल होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दिग्विजय सिंह के फोन कॉल की जांच करनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे।

शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की संप्रभुता पर हमला करने का ‘‘फैशन’’ बना लिया है।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस मामले में कहा, ‘‘ दिग्विजय सिंह ने यह बयान देकर देश को धोखा दिया है। अनुच्छेद 370 पर यह टिप्पणी राष्ट्र विरोधी कृत्य की श्रेणी में आती है।’’

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेता अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं तथा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को कोई बदल नहीं सकता है।

अपनी कथित टिप्पणी पर तीखी आलोचनाओं का सामना करते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा, ‘‘ अनपढ़ लोगों की जमात को करेंगे (शेल) और विचार करने (कंसीडर) में फर्क शायद समझ में नहीं आता।”

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है और पार्टी ने अभी तक इस विषय पर बोलने के लिए कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हम सिंह के कथित बयान पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए