लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस आर्थिक मंदी का सामना कर रही है क्योंकि उसके लिए 'पैसा जुटाने वाले' जेल में

By भाषा | Updated: September 13, 2019 00:59 IST

सोनिया गांधी ने पार्टी के महासचिवों-प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात पर चिंता जताई थी।

Open in App

भाजपा ने देश में ‘‘चिंताजनक’’ आर्थिक हालात संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी पार्टी में आर्थिक मंदी की बात कर रही हैं क्योंकि उसके लिए ‘‘पैसा जुटाने वाले’’ जेल की सलाखों के पीछे हैं।

सोनिया ने पार्टी के महासचिवों-प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात पर चिंता जताई थी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि (सोनिया) गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में आर्थिक मंदी को लेकर चिंतित हैं क्योंकि कांग्रेस के लिए पैसा जुटाने वाले पी चिदंबरम और डी के शिवकुमार दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है और सरकार ने विकास दर बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील