लाइव न्यूज़ :

BJP-CONGRESS News: भाजपा नेता रमेश राठौड़ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास नहीं रहे, शोक की लहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 18:10 IST

BJP-CONGRESS News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और अन्य नेताओं ने रमेश राठौड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देBJP-CONGRESS News: पीड़ित राठौड़ का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज हो रहा था।BJP-CONGRESS News: रमेश राठौड़ ने राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। BJP-CONGRESS News: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस में भी रहे थे।

BJP-CONGRESS News: भाजपा नेता और आदिलाबाद से पूर्व लोकसभा सदस्य रमेश राठौड़ का शनिवार को निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह 57 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि गुर्दे की बीमारी से पीड़ित राठौड़ का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज हो रहा था और दो दिन पहले वह आदिलाबाद लौटे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राठौड़ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनका निधन हो गया। सूत्रों ने कहा कि रविवार को राठौड़ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और अन्य नेताओं ने रमेश राठौड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि रमेश राठौड़ ने राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। राठौड़ के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा नेता ने पिछले साल तेलंगाना विधानसभा चुनाव और हाल के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम किया था।

चंद्रबाबू नायडू ने तेदेपा के साथ राठौड़ के जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा सदस्य, विधायक और जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में लोगों की सेवा की। तेदेपा के साथ रहे राठौड़ भाजपा में शामिल होने से पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस में भी रहे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी श्रीनिवास का निधन

कांग्रेस की आंध्र प्रदेश (अविभाजित) इकाई के पूर्व अध्यक्ष डी श्रीनिवास का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। श्रीनिवास के पुत्र और निजामाबाद से सांसद डी अरविंद ने उनके निधन की सूचना दी। श्रीनिवास के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता पिछले कुछ दिन से बीमार थे। श्रीनिवास 2004 और 2009 के विधानसभा और आम चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।

वह पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की कैबिनेट में मंत्री भी थे। वह कांग्रेस छोड़कर 2016 में बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) में शामिल हो गए थे और 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे थे तथा बाद में वह कांग्रेस में लौट आए थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य के मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने श्रीनिवास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :तेलंगानाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर