लाइव न्यूज़ :

पुलवामा को लेकर भाजपा-कांग्रेस में फिर छिड़ी जंग, राहुल गांधी ने उठाया सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: February 15, 2020 00:24 IST

भाजपा के नेता एक के बाद एक राहुल पर टूट पड़े और उनके ट्वीट की पहली लाइन पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देएक साल पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में तीखी जंग छिड़ गई है.इस जंग की शुरुआत उस समय हुई जब राहुल गांधी ने ट्वीट किया और पूछा कि इस हमले में किसको फायदा हुआ.

एक साल पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में तीखी जंग छिड़ गई है. इस जंग की शुरुआत उस समय हुई जब राहुल गांधी ने ट्वीट किया और पूछा कि इस हमले में किसको फायदा हुआ. हमले  की जांच का क्या हुआ, भाजपा सरकार में इसके लिए कौन जिम्मेदार है, सुरक्षा में खामी कहां हुई जिसके कारण हमला हुआ.

इस ट्वीट के बाद भाजपा के नेता एक के बाद एक राहुल पर टूट पड़े और उनके ट्वीट की पहली लाइन पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया.

कांग्रेस भी कहां चुप रहने वाली थी, वह दिनभर भाजपा के हमले का जवाब ढूंढती रही और शाम होते-होते उसने भाजपा को घेर ही लिया.

पार्टी ने पूछा कि वीर फंड में जमा 250 करोड़ रुपये की राशि जो शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए एकत्रित की गई थी, वहां कहां गई.

पार्टी ने शहीद परिवारों का पूरा विवरण पेश किया और दावा किया कि इन परिवारों को शहदत के समय बड़ी मदद देने का वादा सरकार ने किया था लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हुआ. संजू देवी, कौशल कुमार रावत, हरी सिंह, महेश यादव ऐसे ही शहीदों के परिवार है जिनको आज तक एक पैसे की मदद सरकार से नहीं मिली है.

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह फंड उन्हीं की देखरेख में चलता है, जब शहीदों को इस फंड से मदद नहीं दी जा रही है तो यह 250 करोड़ रुपये आखिर कहां खर्च हो रहे हैं.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाराहुल गांधीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह