लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर केजरीवाल सरकार घिरी, कांग्रेस-भाजपा ने ''आप'' पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: May 30, 2020 05:35 IST

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढोतरी और मृतकों की संख्या को लेकर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास हालात से निपटने के लिए कोई रणनीति ही नहीं है। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढोतरी और मृतकों की संख्या को लेकर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास हालात से निपटने के लिए कोई रणनीति ही नहीं है।दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि दिन प्रतिदिन जिस तरह कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इससे लोगों के सामने अरविंद केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत उजागर हो गयी है।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढोतरी और मृतकों की संख्या को लेकर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास हालात से निपटने के लिए कोई रणनीति ही नहीं है। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि दिन प्रतिदिन जिस तरह कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इससे लोगों के सामने अरविंद केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत उजागर हो गयी है। अखबारों में विज्ञापन देने के लिए सरकार पर सवाल उठाते हुए तिवारी ने कहा, ‘‘यह साफ है कि विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। ’’ दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार ने कहा कि यह तथ्य हैरान करने वाला है कि संक्रमण के मामले में दिल्ली देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘महामारी से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार के पास कोई कारगर रणनीति ही नहीं है।’’

दिल्ली में कोविड-19 के 1106 नये मामले, संक्रमित 17 हजार से अधिक, अब तक 398 लोगों ने गंवाई जान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है। इस घातक वायरस के संक्रमण के कारण पिछले एक महीने में 82 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में 1,106 नये मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार के पार हो गयी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 82 मौतों में से 13 लोगों की मौत 27 मई को हुयी है। सिसोदिया ने कहा, ‘‘बाकी के 69 लोगों की मौत 34 दिन में हुयी है। ये मामले विभिन्न अस्पतालों द्वारा देर से सूचित करने या अधूरी सूचनाएं देने के कारण, अब जा कर दर्ज किए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन 69 मौतों में से 52 लोगों की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुयी है। कुछ दिनों पहले अधिकारियों द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। संक्रमण से अब तक 7,846 लोग उबर चुके हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शुक्रवार को कहा, ‘'मेरे दिल्ली वासियों, अगर आपको कोरोना वायरस का संक्रमण होता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपमें से अधिकतर का इलाज घर पर ही पृथक-वास में हो सकता है। फिर भी अगर आपको अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है तो हमारी पूरी तैयारी है। मैं ईश्वर से आपके बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता के लिये प्रार्थना करता हूं।'’ केजरीवाल ने कहा, '‘ऐसे कोरोना मरीज, जिनमें या तो लक्षण नहीं हैं या फिर मामूली लक्षण हैं, वह घर पर ही ठीक हो सकते हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है।'’

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालमनोज तिवारीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील