लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने अजित पवार को एक ही रात में अपने गंगाजल से शुद्ध कर दियाः मीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 19:18 IST

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका की भी आलोचना की और कहा कि भाजपा के शासन में देश ‘‘संवैधानिक संकट’’ का सामना कर रहा है और यह पार्टी सरकार के गठन के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देघटनाक्रम में भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के समर्थन से सरकार का गठन किया है।भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा के अजित पवार ने शनिवार की सुबह क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर ने शनिवार को भाजपा का उपहास करते हुए कहा कि राकांपा के अजित पवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने के बाद भाजपा ने उन्हें एक ही रात में अपने गंगाजल से उन्हें शुद्ध कर दिया।

मीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भूमिका की भी आलोचना की और कहा कि भाजपा के शासन में देश ‘‘संवैधानिक संकट’’ का सामना कर रहा है और यह पार्टी सरकार के गठन के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।

एक नाटकीय घटनाक्रम में भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के समर्थन से सरकार का गठन किया है। भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा के अजित पवार ने शनिवार की सुबह क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

मीर ने यहां विरोध मार्च के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश महाराष्ट्र के घटनाक्रम देख रहा है और यह शायद अपनी तरह का पहला नाटक है जो बेकरार भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए किया है। भाजपा कल तक नेता (अजित पवार) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही थी।

भाजपा ने अपने गंगाजल से रात भर में ही उन्हें शुद्ध कर दिया।’’ देश में उत्पन्न कथित आर्थिक संकट के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के हिस्सा के रूप में मीर शहीदी चौक स्थित पार्टी कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजम्मू कश्मीरसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप