लाइव न्यूज़ :

बीजेपी कैबिनेट मंत्री राम शिंदे का दावा, आने वाले दो तीन दिन में कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनेगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2019 16:11 IST

कर्नाटक राज्य में कुल 224 सीट है। जिसमे बहुमत 113 है। सरकार के पास 114 विधायक अब भी है। 

Open in App

कर्नाटक में दो निर्दलीय विधायकों ने लिया समर्थन वापस लिया एच नागेश तथा आर शंकर ने राज्य सरकार से समर्थन वापस लिया। इसी बीच महाराष्ट्र के बीजेपी कैबिनेट मंत्री राम शिंदे ने एक बड़ा बयान देते कहा है कि आने वाले दो तीन दिन में कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के पास बहुमत नहीं है। कर्नाटक में बीजेपी के साथ न्‍याय नहीं हुआ था। बहुमत बीजेपी को था लेकिन सरकार जेडीएस-कांग्रेस ने बनाई थी। बता दें कि राज्य में कुल 224 सीट है। जिसमे बहुमत 113 है। सरकार के पास 114 विधायक अब भी है। 

कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस के कुछ विधायकों और कुछ निर्दलीय विधायकों के मुंबई के एक होटल में ठहरे होने की खबरों के बीच भाजपा के विधायक अभी हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं।

कर्नाटक के निर्दलीय विधायक आर शंकर ने एचडी कुमारस्वामी नीत JDS-कांग्रेस सरकार से हाथ खींचने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा, "आज मकर संक्रांति है, इस दिन हम सरकार में बदलाव चाहते हैं। सरकार को कार्यकुशल होना चाहिए, इसलिए मैं अपना समर्थन वापस ले रहा हूं..."

दूसरे निर्दलीय विधायक एच नागेश ने कहा, 'गठबंधन सरकार को मेरा समर्थन अच्छी और स्थिर सरकार के लिए था, जो कि यह सरकार देने में विफल रही है। गठबंधन के सहयोगियों में कोई आपसी समझ नहीं है, इसलिए मैंने एक स्थिर सरकार के गठन के लिए बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि यह सरकार गठबंधन सरकार से अच्छा काम करेगी।' 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार