लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: रिजार्ट में पॉलिटिकल हनीमून मनाने के बाद कांग्रेस ने लगाया 998 करोड़ का जुर्माना, बीजेपी ने लगाया आरोप

By भाषा | Updated: January 19, 2019 18:10 IST

कर्नाटक भाजपा ने मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘इग्लटन रिजार्ट को भूमि अतिक्रमण मामले में कर्नाटक सरकार 998 करोड़ रूपये देना है।

Open in App

कर्नाटक में भाजपा ने आरोप लगाया है कि पाला बदलने के डर से कांगेस के विधायक जिस रिजार्ट में ठहरे हुए हैं, उसे जमीन अतिक्रमण मामले में कर्नाटक सरकार को 982 करोड़ रूपये जुर्माना चुकाना है।

विपक्षी दल ने कांग्रेस के नेताओं को इस रकम को वहां से वसूल करने और किसानों की कर्ज माफी में इसका इस्तेमाल करने को कहा है। 

 

कर्नाटक भाजपा ने मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘इग्लटन रिजार्ट को भूमि अतिक्रमण मामले में कर्नाटक सरकार 998 करोड़ रूपये देना है।’’ 

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘अब कांग्रेस पार्टी रिजार्ट में अपना वक्त गुजारेगी। हम मर्यादा पुरूषोत्तम श्री सिद्धरमैया, डी के शिवकुमार और दिनेश जी राव से लौटते समय यह रकम संग्रहित करने का अनुरोध करते हैं ताकि किसानों की कर्ज माफी में इसका इस्तेमाल हो सके।’’ 

कांग्रेस ने शुक्रवार को विधायी दल की महत्वपूर्ण बैठक के बाद अपने सभी विधायकों को इग्लटन रिजार्ट भेज दिया था। 

बेलगावी जिले में हालिया विधानसभा सत्र के दौरान जेडीएस के ए टी रामास्वामी के एक सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री आर वी देशपांडे ने कहा था कि राज्य सरकार 77 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के लिए रिजार्ट से 982 करोड़ रूपये वसूलेगी और इसके लिए तमाम कदम उठाए जाएंगे।

बेंगलुरू (ग्रामीण) से लोकसभा सदस्य डी के सुरेश ने संवाददाताओं से कहा कि अतिक्रमण का मामला अदालत के समक्ष है और मुफ्त में सुविधाएं मुहैया नहीं करायी जा रही हैं । बताया जाता है कि सुरेश ही विधायकों के ठहरने का इंतजाम देख रहे हैं । 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पासिद्धारमैयाएचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप