लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीता, अभिषेक मनु सिंघवी हारे

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2024 21:24 IST

नतीजों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम के बाद सिंघवी ने भाजपा उम्मीदवार को जीत की बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणाम के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को जीत की बधाई दीविधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं और उसके उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के आसानी से जीतने की उम्मीद थीछह कांग्रेस विधायकों और सरकार का समर्थन करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने कथित तौर पर भाजपा के लिए मतदान किया

शिमला: कांग्रेस के लिए एक आश्चर्यजनक उलटफेर में, भाजपा 68 सदस्यीय विधानसभा में केवल 25 विधायक होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को जिताने में कामयाब रही। नतीजों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम के बाद सिंघवी ने भाजपा उम्मीदवार को जीत की बधाई दी।

भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत की घोषणा करते हुए, ठाकुर ने कहा, "इतने बड़े बहुमत के बावजूद, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव हार गई है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (गृह मंत्री) अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देना चाहता हूं। हमने तब जीत हासिल की जब हमारी संभावनाएं बहुत कम लग रही थीं।"

विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं और उसके उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के आसानी से जीतने की उम्मीद थी। एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान, छह कांग्रेस विधायकों और सरकार का समर्थन करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने कथित तौर पर भाजपा के लिए मतदान किया।

बीजेपी द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,"...जब विधानसभा सत्र शुरू होगा तब देखेंगे... जो लोग गए हैं (क्रॉस वोटिंग) उनसे पूछा जा रहा है उनके परिवार वालों ने ऐसा क्यों किया। तो, अगर परिवार उनसे पूछ रहे हैं, तो शायद उनमें से कुछ लोग 'घर वापसी' के बारे में सोचेंगे।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावहिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"