लाइव न्यूज़ :

भाजपा का राणे की जान पर खतरा होने का दावा, शिवसेना मंत्री ने ‘आघात उपचार’ जरूरी बताया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:54 IST

Open in App

महाराष्ट्र के एक भाजपा विधायक ने मंगलवार को दावा किया कि पुलिस हिरासत में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जान पर खतरा है।उधर राज्य के मंत्री एवं शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने कहा कि राणे को ‘आघात उपचार’ की जरूरत है क्योंकि वह अपना मानसिक ‘संतुलन’ गंवा बैठे है। विधानपरिषद के भाजपा सदस्य प्रसाद लाड ने तटीय रत्नागिरि जिले के संगमेश्वर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ पुलिस ने बुरा बर्ताव किया। राणे को गिरफ्तार करके संगमेश्वर थाने ले जाया गया। उन्हें उनके इस बयान को लेकर गिरफ्तार किया गया है कि अगर वह होते तो ‘भारत की आजादी का वर्ष भूल जाने ’ को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ जड़ दिये होते । लाड ने कहा , ‘‘ राणे जब भोजन कर रहे थे तब पुलिस ने उन्हें धक्का मारा। वह करीब 70 साल के हैं। क्या इतनी उम्र के व्यक्ति के साथ ऐसा बर्ताव किया जाना चाहिए? हमें लगता है कि उनकी जान को खतरा है।’’ भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘ राणे का जिस डॉक्टर ने चेक-अप किया, उसने कहा कि वह मधुमेह रोगी हैं, लेकिन वह उनका शर्करा स्तर चेक नहीं कर पाया। उनका रक्तचाप भी बढ़ गया है। फिलहाल यह 160/110 है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि उसने उनका ईसीजी लिया और इस बात पर गौर करते हुए कि वह मधुमेह रोगी है, उनके शर्करा (स्तर) की जांच की जरुरत है, और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाना चाहिए।’’ लाड ने यह आशंका भी प्रकट की कि पुलिस शायद छह बजे तक राण को मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं करेगी ताकि उन्हें दिन में जमानत न मिले। उन्होंने दावा किया, ‘‘ पुलिस रात में उन्हें परेशान कर सकती है । नासिक पुलिस ने जिस टीम को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भेजा है, वह अबतक वहां नहीं पहुंची है।’’ उधर, मुंबई में पाटिल ने कहा कि राणे ‘‘अपना मानसिक संतुलन गंवा चुके हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें ठाणे भेजा जाना चाहिए और सही करने के लिए आघात उपचारदिया जाना चाहिए। ’’ शिवसेना नेता का इशारा वहां के सरकारी मानसिक रोग अस्पताल की ओर था। महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा, ‘‘राणे के विरूद्ध कार्रवाई उपयुक्त है क्योंकि इससे उन सभी को एक कड़ा संदेश मिलेगा जो संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के विरूद्ध असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं। जान पड़ता है कि राणे यह भूल गये कि वह कभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।’’ पाटिल ने यह भी दावा कि भाजपा में राणे का जाना देवेंद्र फड़णवीस, प्रवीण डारेकर और चंद्रकांत पाटिल समेत उस पार्टी के नेताओं के लिए ‘बड़ा खतरा’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर