लाइव न्यूज़ :

भाजपा का दावा- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, कांग्रेस ने दिया जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 25, 2022 15:26 IST

भाजपा ने शुक्रवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। वहीं, कांग्रेस ने जवाब दिया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के अमित मालवीय ने दावा किया कि मध्य प्रदेश के खरगोन में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए।कांग्रेस के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने अमित मालवीय के आरोपों का जवाब देते हुए ट्वीट किया।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश के खरगोन में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। कथित वीडियो को शेयर करते हुए मालवीय ने ट्विटर पर लिखा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए ऋचा चड्ढा के सार्वजनिक आवेदन के बाद खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।"

उन्होंने आगे लिखा, "कांग्रेस सांसद ने वीडियो पोस्ट किया और बाद में गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे हटा दिया। ये है कांग्रेस का सच।" वहीं, कांग्रेस के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने अमित मालवीय के आरोपों का जवाब देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "अत्यधिक सफल भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग द्वारा संपादित एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है।" 

उन्होंने आगे कहा, "हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इस तरह की रणनीति के लिए तैयार हैं और वापसी होगी।" राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 380 किमी की दूरी तय करने के बाद 4 दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अपने 3,570 किलोमीटर के मार्च में 2,355 किलोमीटर की और दूरी तय करेगी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगी।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसमध्य प्रदेशBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए