लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को जेपी नड्डा ने बताया निंदयनीय, कहा- बौखला गई है केसीआर सरकार

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2022 14:50 IST

नड्डा ने कहा, 'तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है और लोकतंत्र की हत्या के समान है। वह अपने कार्यालय में सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जबरन उनके कार्यालय में घुसी और उनको गिरफ़्तार किया।'

Open in App
ठळक मुद्देसंजय कुमार की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र की हत्या के समानकहा- केसीआर सरकार प्रजातंत्र का गला घोंटने के लिए आ गई है

बीजेपी की तेलंगाना ईकाई के प्रमुख बी. संजय कुमार को राज्य सरकार के कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में करीमनगर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तेलंगाना सरकार के द्वारा संजय कुमार की गिरफ्तारी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अत्यंत निंदनीय बताया है। 

नड्डा ने कहा, 'तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है और लोकतंत्र की हत्या के समान है। वह अपने कार्यालय में सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जबरन उनके कार्यालय में घुसी और उनको गिरफ़्तार किया।'

उन्होंने कहा, जिस तरह से भाजपा की तेलंगाना के उपचुनावों में जीत हुई है उससे के. सी. आर सरकार बौखला गए हैं और अब वह प्रजातंत्र का गला घोंटने और प्रजातंत्र की आवाज़ों को दबाने के लिए आ गए हैं। भाजपा शिक्षकों की लड़ाई लड़ेगी और सच की जीत होगी।

बता दें कि करीमनगर से सांसद कुमार ने राज्य सरकार की आदेश संख्या 317 के विरूद्ध रविवार को शाम नौ बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे के बीच शहर स्थित अपने कार्यालय में ‘जागरण’ करने की योजना बनायी थी जिसके बाद उन्हें रात में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों के खिलाफ था।

वहीं दूसरी ओर, भाजपा नेता बी. संजय कुमार ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप होना था। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि सत्तारूढ़ टीआरएस नेताओं के कार्यक्रमों में कोविड मानदंड क्यों लागू नहीं किए गए?

टॅग्स :जेपी नड्डातेलंगानाTelangana Policeके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?