लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, हरियाणा में कांग्रेस हो या चौटाला। एक जमानत पर, दूसरे जेल में, पता नहीं सब क्या करते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2019 17:28 IST

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राहुल बाबा, आपका प्रधानमंत्री बनने का नंबर नहीं आएगा।’’ उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार वापस लाने का मन बना चुकी है। शाह ने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेता को बताना चाहता हूं कि इस बात के सबूत मिले हैं कि आपके विदेशों में फ्लैट हैं और विदेशी कंपनियों में आप निदेशक है।’’

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में छठे चरण के तहत 12 मई को मतदान होगा।भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्य के लोग उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से त्रस्त हो गये थे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि जनता ने वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज कर दिया है, जो हरियाणा में पिछली चौटाला और हुड्डा सरकारों में रही थी। सोनीपत में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राहुल बाबा, आपका प्रधानमंत्री बनने का नंबर नहीं आएगा।’’ उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार वापस लाने का मन बना चुकी है। शाह ने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेता को बताना चाहता हूं कि इस बात के सबूत मिले हैं कि आपके विदेशों में फ्लैट हैं और विदेशी कंपनियों में आप निदेशक है।’’

 

 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा आप पर विदेशी नागरिकता रखने के आरोप हैं।’’ शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि साफ है और कोई इतने सालों में उन पर उंगली भी नहीं उठा सका है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा इनेलो अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्य के लोग उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से त्रस्त हो गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हो या चौटाला। एक जमानत पर हैं, दूसरे जेल में हैं। पता नहीं वो सब क्या करते हैं।’’ हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में छठे चरण के तहत 12 मई को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप