लाइव न्यूज़ :

BJP Candidates List 2024: वाराणसी से तीसरी बार मैदान में उतरेंगे पीएम मोदी, 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में एक मुस्लिम चेहरा, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2024 19:02 IST

BJP Candidates List Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मल्लपुरम से अब्दुल सलाम को टिकट दिया गया। 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।34 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष का नाम शामिल है।

BJP Candidates List Lok Sabha Election 2024: भाजपा लोकसभा चुनाव में उतर गई है। 195 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गई। महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। कई दिनों की लगातार देर रात की बैठकों के बाद भाजपा ने शनिवार को आम चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। केरल के मल्लपुरम से अब्दुल सलाम को टिकट दिया गया। 

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष का नाम शामिल है। सोलह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की भाजपा की पहली सूची में 28 महिलाएं, 47 युवा नेता शामिल हैं।

उम्मीदवारों की पहली सूची में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 20, दिल्ली में पांच, गोवा और त्रिपुरा में एक-एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश की दो सीट से किरेन रिजिजू, तापिर गाओ को ही चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा ने नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पोरबंदर से, सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से मैदान में उतारा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहदिल्लीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?